JAMSHEDPUR. रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए तीन दिनों तक चला मतदान शांतिपूर्ण पूरा हो गया. दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलो में सर्वाधिक अधिक 24,140 मतदाता चक्रधरपुर रेल मंडल में हैं. इसके अलावा आद्रा, रांची और खड़गपुर, खड़गपुर वर्कशॉप और गार्डेनरीच में भी मतदान पूरा हो चुका है और मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी हैं. रेलवे की ओर से अब तक मतदान के प्रतिशत को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. अलबत्ता यूनियन नेताओं ने कहा कि मतदान का प्रतिशत ठीक रहा है और साथ ही यह भी दावा किया गया वे जोन में नंबर वन पर रहेंगे.
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने गुलाब छाप क्रम संख्या 04 पर मुहर लगाने वालों का आभार जताया. यूनियन के जोनल केंद्रीय नेता जवाहरलाल, शिवजी शर्मा, चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह समेत तमाम नेताओं ने दावा किया कि पिछले चुनावों की तरह इस बार भी वह बहुमत में सबसे ऊपर रहेंगे. कहा कि समर्थन को लेकर तमाम राजनीति कुचक्र के बावजूद रेलकर्मियों ने मेंस यूनियन को पूरा समर्थन दिया है और इसे देखते हुए यह दावा कर कर सकते हैं कि 12 दिसंबर को चक्रधरपुर मंडल की मतगणना में मेस यूनियन सर्वाधिक प्रतिशत के साथ नंबर वन पर रहेगी.
चुनाव में समर्थन के लिए रेलवे मेंस यूनियन ने आदित्यपुर, डीपीएस, जरुडीह, गुवा झारसुगुड़ा, बंडामुंडा, राउरकेला आदि के रेलकर्मियों को आभार जताया. नेताओं ने रेलकर्मियों को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे.
उधर, आदित्यपुर में रनिंग कर्मियों की वोटिंग के बाद मेंस यूनियन नेता मुकेश कुमार ने कहा कि 12 दिसंबर का परिणाम उनके हक में जायेगा और मेस यूनियन हमेशा की भारी बहुमत से विजयी की ओर अग्रसर होगी. बताते चले कि 2013 में हुए अंतिम चुनाव में 16 जोन में AIRF जबकि 9 जोन में NFIR आगे रही थी. अर्बन बैंक में लगे झटके के बाद रेलवे मेंस यूनियन नेताओं को इस बार चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. इसका असर रहा कि यूनियन के बड़े नेताओं ने भी जोन से लेकर छोटे स्टेशनों पर कैंप किया और रेलकर्मियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते दिखे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































