Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेलवे मेंस कांग्रेस ने दोहराय नारा, रेल का चक्का चलता रहे , देश हमारा बढ़ता रहे

  • सुजय बोस को सचिव तथा हेमचंद्र राव को शाखा समिति का सचिव चुनाव गया

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

दक्षिण पू्र्व रेलवे मेंस कांग्रेस , खड़गपुर वर्कशॉप ब्रांच ( पांच ) की वार्षिक महासभा गुरुवार को शहर के एलएस टाइप मैदान में आयोजित हुई. सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख नेताओं में संगठन के को आर्डिनेटर ( वर्कशॉप ) राकेश कुमार सिंह, महिला नेत्री आर पद्मावती, वरिष्ठ नेता बी. ईश्वर राव, के सुरेन्द्र कुमार तथा पी रामा राव आदि शामिल रहे.

वार्षिक लेखानुदान व सचिवीय प्रतिवेदन पारित करने के बाद सुजय बोस को सचिव तथा हेमचंद्र राव को शाखा समिति का सचिव चुनाव गया. रेल का चक्का चलता रहे , देश हमारा बढ़ता रहे के आह्वान के साथ सदस्यों ने रिक्त पदों पर बहाली की मांग और निजीकरण की कोशिशों के खिलाफ जम कर आवाज बुलंद की.

नेताओं ने कहा कि स्थानीय संस्थान डीजल शॉप का अस्तित्व खतरे में है. इसके खिलाफ शीर्ष स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है. हमें सचेत रहना होगा अन्यथा बड़ी संख्या में कर्मचारियों की वरीयता खतरे में पड़ जाएगी. वहीं नए लोगों की बहाली की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...