Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Punjab: ट्रेन में बम की धमकी, सोमनाथ एक्सप्रेस को पंजाब के फिरोजपुर में रोका गया

Firojpur. जम्मू और राजस्थान के बीच चलने  वाली सोमनाथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद, उसे मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रेन में बम होने का दावा किया था. उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया.

सोमनाथ एक्सप्रेस जम्मू कश्मीर में जम्मू तवी और राजस्थान में भगत की कोठी के बीच चलती है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन कर दावा किया गया कि सोमनाथ एक्सप्रेस में बम है. इसके तुरंत बाद ट्रेन को फिरोजपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया.

उन्होंने कहा कि यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के बम रोधी दस्ते की तीन टीमें बुलाई गई हैं। राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते भी मौके पर मौजूद हैं. एसएसपी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल भी तलाशी अभियान में जुटे हैं. घटनास्थल पर एक एंबुलेंस और एक दमकल टीम भी तैनात है. आसपास के इलाकों के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय और भोजन उपलब्ध करवाया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...