Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » बैरकपुर स्टेशन से हॉकरों को हटाने के खिलाफ प्रदर्शन, बैरंग लौटे रेलवे अधिकारी
    रेल न्यूज

    बैरकपुर स्टेशन से हॉकरों को हटाने के खिलाफ प्रदर्शन, बैरंग लौटे रेलवे अधिकारी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बैरकपुर. बैरकपुर स्टेशन परिसर से हॉकरों के हटाने के लिए रेलवे की तरफ से जारी किये गये नोटिस के खिलाफ शनिवार को आइएनटीटीयूसी रेल हॉकर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया. नोटिस में कहा गया था कि शनिवार को रेलवे तरफ से अभियान चलाकर अवैध दुकानों को हटा दिया जायेगा. इसके अनुसार, शनिवार सुबह जब रेलवे अधिकारी पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे, तो यूनियन समर्थकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया.

    इसे लेकर काफी देर तक विवाद चला. बाद में हॉकर्स यूनियन के तरफ से रेलवे प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी गयी. मौके पर दमदम बैरकपुर सांगठनिक जिला आइएनटीटीयूसी के नेता विप्लव मालव, बैरकपुर शहर आइएनटीटीयूसी के अध्यक्ष शुभेंदु चक्रवर्ती समेत कई लोग शामिल थे.

    विप्लव ने कहा कि मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी का साफ निर्देश है कि किसी भी रेलवे परिसर से किसी हॉकर को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किये नहीं हटाया जा सकता है. रेलवे प्रशासन ने कुछ जगह दिखायी है. इसके लिए 16-17 जुलाई तक समय लिया है. तब-तक हम रेलवे की तरफ से बतायी गयी जगह को देखने के बाद अपना अपना निर्णय सुनायेंगे.

    इससे पहले भी यहां हॉकरों को हटाने के प्रयास में रेलवे विफल रहा है. यहां कई बार रेलवे ने नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी. शनिवार को भी रेलवे अधिकारी बैरंग वापस लौट गये.

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    JASIDIH : आरपीएफ ने तीन युवकों को दबोचा, चोरी के 11 मोबाइल, रुपये व जेवर बरामद

    Protest against removal of hawkers from Barrackpore station railway officials returned empty handed
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleHUGLI : काम के दबाव से हर दिन दो रेलकर्मियों की मौत, सेफ्टी निरीक्षण के नाम पर सिर्फ दिखावा
    Next Article गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित, मुंबई के करीब हुआ हादसा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group