Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

100 और विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी, राज्य सरकारों की हरी झंडी का इंतजार

नई दिल्ली. रेल मंत्रालय अनलॉक चार में सात सितंबर से मेट्रो ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर चुका है. इसके बाद अब धीरे-धीरे बंद रेल परिचालन को पटरी पर दौड़ाने की तैयारी चल रही है. इस कड़ी में विभिन्न व्यस्त मार्गों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया जा चुका है अब इंतजार है तो राज्य सरकारों से हरी झंडी मिलने का. इसके लिए रेल मंत्रालय जोनल स्तर पर राज्य सरकारों के संपर्क में है. हालांकि ये ट्रेनें भी विशेष ट्रेनों के रूप में चलायी जायेंगी जिसमें यात्रियों को कई रियायतें नहीं मिलेंगी.

कोरोना संक्रमण के बीच मार्च से यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद है. वर्तमान में सिर्फ 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा. आने वाले त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे ने विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है. यह संकेत दिया गया है कि जीरो बेस्‍ड टाइम टेबल लांच होन के बाद भी इन ट्रेनों का समय यथावत रहेगा.

यह भी पढ़ें : दानापुर : 90 फीसदी पंचुअलिटी के साथ अपनी खराब छवि से बाहर आयेगा रेलमंडल : डीआरएम

इससे पहले रेलवे ने जेईई और नीट देने जा रहे परीक्षार्थियों को मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में यातायात करने की अनुमति दी है. इसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड प्रस्तुत करना होगा. इसके लिए कुछ विशेष टिकट काउंटर भी खोलने की योजना है. कोरोना काल में 1.78 करोड़ से अधिक के टिकट रद्द करने से रेलवे को 2,727 करोड़ रुपये तक का नुकसान रकम वापसी के रूप में हो चुका है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...