Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Maha Kumbh : श्रद्धालुओं ने भर दी रेलवे की झोली, अकेले प्रयागराज मण्डल ने 17 दिन में 160 करोड़ रुपये कमाये

PRAYAGRAJ. महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज मण्डल के चार स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज सहित प्रयागराज क्षेत्र के 9 स्टेशनों से श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध करायी लेकिन इस दौरान रेलवे ने भरपूर कमाई भी की. प्रयागराज मण्डल नें 11 जनवरी से 28 फरवरी तक यात्री परिवहन से 159.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.

डिवीजन के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को मीडिया को बताया कि प्रयागराज मण्डल ने कुम्भ 2019 के दौरान 86.65 करोड़ रुपये आय अर्जित की थी. उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज मण्डल ने संगम क्षेत्र के त्रिवेणी रोड और फोर्ट रोड स्थित रेलवे मेला कैम्प में रेलवे टिकट काउन्टर बनाए थे. इन कैंपों में यात्री टिकट के लिए 7 यूटीएस, 4 एटीवीएम और 2 पीआरएस काउंटर लगाए थे. 11 जनवरी से 28 फरवरी तक 1.60 लाख से अधिक श्रद्धलुओं ने टिकट खरीदे. इससे रेलवे को 3.11 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.

पीआरओ ने बताया कि एमयूटीएस ने अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसके अतिरिक्त रेलवे के चेकिंग स्टाफ द्वारा 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को यूटीएस टिकट प्रदान किए गए और इससे रेलवे को 6 करोड़ रुपये से अधिक आय प्राप्त हुई.उन्होंने बताया कि महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज मेला क्षेत्र के चार स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज पर अनारक्षित टिकट में डिजिटल भुगतान की सुविधा का बड़ी सख्या में प्रयोग किया गया और डिजिटल भुगतान का प्रतिशत लगभग दोगुना हो गया है.

मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को 1680 वाणिज्यिक कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान की. वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रयागराज मण्डल का 66.35 मिलियन यात्रियों के परिवहन का लक्ष्य था. लेकिन शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवरी 2025 तक 70.1 मिलियन यात्रियों का परिवहन किया जा चुका है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...