Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » मुंबई राजधानी के फर्स्ट एसी में शराब पीने की बात पचा गये रेलवे बोर्ड के वीआई
देश-दुनिया

मुंबई राजधानी के फर्स्ट एसी में शराब पीने की बात पचा गये रेलवे बोर्ड के वीआई

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 10, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • उचित सेवा नहीं होने पर एसीएम समेत जोनल वीआई से वसूला जुर्माना
  • स्टेशन ड्यूटी करने वाले वरिष्ठ टिकट चेकिंग स्टाफ फर्जी टीए क्लेम की चल रही जांच

नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने 5 अप्रैल को मुंबई राजधानी में छापेमारी कर प्रथम एसी कोच में बिना आथारिटी यात्रा कर रहे एसीएम समेत दो विजिलेंस इंस्पेक्टरों को पकड़ा और जुर्माना कराया. हालांकि पूरे मामले में दिलचस्प बात यह रही कि कार्रवाई की नोट में रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने कोच में शराब पीने की बात गायब कर दी. बताया जाता है कि रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने उचित सेवा नहीं किये जाने पर यह कार्रवाई की जिसमें मुंबई के एसीएम समेत दो विजिलेंस इंस्पेक्टर समेत कामर्शियल इंस्पेक्टर को आरोपी बनाया.

मुंबई सेंट्रल से रेलवे बोर्ड विजिलेंस के इंस्पेक्टर मानस घोष और रवीन्द्र बॉथम दिल्ली के लिए चले थे. सूरत से दो अन्य वीआई आने वाले थे. सभी फर्जी टीए क्लेम की जांच करने यहां आये थे. स्टेशन ड्यूटी करने वाले वरिष्ठ टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा फर्जी टीए क्लेम करने के इस मामले की जांच रेलवे बोर्ड विजिलेंस द्वारा भारतीय रेल के सभी जोनों/मंडलों में की जा रही है. उस दिन में ट्रेन में सीटीआई केडी शुक्ला थे जो फर्स्ट और सेकेंड एसी कोच देख रहे थे. ट्रेन में मुंबई सेंट्रल के एसीएम राजेश मथूरिया, पश्चिम रेलवे के मुख्य सतर्कता निरीक्षक (सीवीआई) राजेश भाटिया, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) अमित वर्मा एवं एसआर गावड़े भी यात्रा कर रहे थे. ट्रेन के रवाना होने के बाद सीटीआई केडी शुक्ला ने रेलवे बोर्ड वीआई मानस घोष और रवीन्द्र बॉथम को सेकेंड एसी में बर्थ दी.

दोनों वीआई के कोच में जाते ही राजेश मथूरिया, राकेश भाटिया, अमित वर्मा एवं एसआर गावड़े फर्स्ट एसी कोच एचए-1 की खाली केबिन ‘बी’ में चले गये. एसीएम मथूरिया का आरक्षण किसी अन्य कोच में था जबकि सीवीआई राजेश भाटिया और सीएमआई वर्मा एवं गावड़े का आरक्षण नहीं था. बताया जाता है कि सीटीआई केडी शुक्ला ने रेलवे बोर्ड वीआई को अधिक भाव नहीं दिया. यही मामले में बड़ा फैक्टर बन गया.

इधर फर्स्ट एसी में जमे एसीएम राजेश मथूरिया, वीआई राकेश भाटिया, अमित वर्मा एवं एसआर गावड़े आदि शराब पीने लगे. यह जानकारी रेलवे बोर्ड विजिलेंस इंस्पेक्टर मानस घोष एवं रवींद्र बॉथम को मिली. सूरत तक घोष और बॉथम ने चारों की गतिविधियों को वाच किया. सूरत में रेलवे बोर्ड विजिलेंस के अन्य इंस्पेक्टर भी ट्रेन में आ गये. इसके बाद चारों वीआई ने अचानक फर्स्ट एसी के केबिन में धावा बोलकर सभी को शराब पीते पकड़ लिया. मानस घोष ने पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग कर ली. ट्रेवल अथॉरिटी किसी के पास नहीं थी. इसके बाद रेलवे बोर्ड विजिलेंस टीम ने सीटीआई केडी शुक्ला को चारों को जुर्माना करने का निर्देश दिया.

हर एक से 5,750 रुपये का जुर्माना मिलाकर 34,000 रुपये वसूले गए. बताया जाता है कि बाद में बनाये गये जॉइंट नोट में रेलवे बोर्ड विजिलेंस ने चारों द्वारा फर्स्ट एसी कूपे में बैठकर शराब पीने का जिक्र नहीं किया गया. इधर यह बात विभिन्न अखबारों में प्रकाशित हो गयी. मामले में पश्चिम रेलवे मुख्यालय और जोनल विजिलेंस जांच कर रहे है. बताया जाता है कि भ्रष्टाचार में डूबे ऑन डयूटी टिकट चेकिंग स्टाफ विजिलेंस इंस्पेक्टरों (वीआई) की खूब आवभगत करते है. अक्सर वीआई बिना रिजर्वेशन के आते हैं. जिस गाड़ी में जाना होता है, उसकी सूचना गाड़ी के कंडक्टर को दी जाती है और उनकी पसंद का बर्थ उन्हें उपलब्ध करा दिया जाता है. इसके अलावा जोनल व बोर्ड वीआई की सुख-सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है. 5 अप्रैल का मामला भी कुछ ऐसा ही था. बताया जाता है कि जोनल वीआई के चक्कर में सीटीआई केडी शुक्ला ने रेलवे बोर्ड विजिलेंस को अधिक भाव नहीं दिया जो बड़ी कार्रवाई का कारण बन गया.

Spread the love
rly board vigilence
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेडक्रास के शिविर में रेलवे मेंस यूनियन नेताओं ने किया रक्तदान
Next Article पानी का काला कारोबार : आरटीआइ कार्यकर्ता और ठेकेदार के बीच भिड़ंत में फंसा रेलवे
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group