जमशेदपुर. साकची रेडक्रास भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में आदित्यपुर रेलवे मेंस यूनियन के नेताओं ने सक्रिया भागीदारी निभाते हुए रक्तदान किया. इस मौके पर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया.
मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह की अगुवाई में यूनियन के नेताओं ने रक्तदान के प्रति जागरूरकता बढ़ाने का संकल्प लिया. रेडक्रास की ओर से रक्तदाताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर गार्ड रंजीत कुमार, रामानुग्रह सिंह, मोहन सिंहा, पीडब्ल्यूआई राजेश कुमार आदि शामिल थे.

