Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Mumbai Mail Accident : हावड़ा-मुंबई मार्ग पर 60 घंटे बाद सामान्य हुआ रेल परिचालन, सीआरएस इंक्वायरी शुरू
    रेल न्यूज

    Mumbai Mail Accident : हावड़ा-मुंबई मार्ग पर 60 घंटे बाद सामान्य हुआ रेल परिचालन, सीआरएस इंक्वायरी शुरू

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 2, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दुर्घटना के कारणों की जमीनी व तकनीकी स्तर पर की जा रही जांच, बड़े स्तर पर हो सकती है कार्रवाई  

    JAMSHEDPUR. चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां-बडाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच मुंबई मेल हादसे के तीसरे दिन 1 अगस्त 2024 को अप और डाउन लाइन से होकर रेल परिचालन शुरू हो गया. हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर रेल परिचालन सामान्य करने में रेलवे को लगभग 60 से अधिक घंटे लग गये. इस दौरान मुंबई मेल व मालगाड़ी के डब्बों के साथ साथ मलवा को हटा दिया गया है.

    मेल हादसे के 41 घंटे बाद थर्ड लाइन को चालू किया गया था. बुधवार की रात 8.50 थर्ड लाइन से गुड्स ट्रेन के बाद पहली पैसेंजर ट्रेन हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस रवाना की गयी. इसके बाद दूसरे दिन अप व डाउन लाइन को गुरुवार तड़के दुरुस्त किया गया. यहां से पहली ट्रेन हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस गुजारी गयी. इसके बाद दोपहर चार बजे के बाद डाउन लाइन को भी चालू कर दिया गया है.

    गुरुवार की शाम 60 घंटे की मशक्कत के बाद हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है. यह खबर रेलवे अधिकारियों को राहत देने वाली है लेकिन सीआरएस इंक्ववायरी शुरू होने के साथ ही लापरवाही व खामियों को लेकर ऊपरी स्तर पर बड़ी कार्रवाई के संकेत भी मिल रहे हैं. यह रेलकर्मियों व अधिकारियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है. माना जाता है कि सीआरएस की रिपोर्ट के बाद हादसे के मामले में जिम्मेदारी तय की जा सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि हादसे की आंच सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन, डीईएन साउथ के साथ डीआरएम और जीएम तक पहुंच सकती है.

    सीआरएस इंक्वायरी में रेलकर्मियों से पूछताछ

    गुरुवार को ही चक्रधरपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने ट्रेन परिचालन से जुड़े सभी लोगों का बयान लिया. लोको पायलट, कीमैन समेत कुल 34 रेलकर्मियों का बयान सीआरएस ने दर्ज किया है. इसमें मालगाड़ी व मुंबई मेल के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, की-मैन, गैंग मैन, स्टेशन मास्टर आदि का बयान शामिल है. सीआरएस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत भी देखी है. सीआरएस ने इंजीनियर से लेकर परिचालन के अधिकारियों व कर्मचारियों से नियमों के पालन को लेकर भी जानकारी ली.

    दुर्घटना के मामले में सीआरएस ट्रेन के यात्रियों, टीटीई, कोच अटेंडर आदि का भी बयान लेंगे. बड़ाबांबो के समीप 30 जुलाई (मंगलवार) तड़के 3.40 बजे मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों से हावड़ा-मुंबई मेल टकरा गयी थी. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे. 12810 अप हावडा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इसके बाद से ही इस रुट रेल परिचालन ठप हो गयी थी.

    यह भी पढ़ें 

    • Mumbai Mail Accident : मुंबई मेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि, 20 घायल, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
    • Mumbai Mail Accident ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा
    • Mumbai Mail Accident : झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार देगी
    • Mumbai Mail Accident : ममता बनर्जी ने रेल दुर्घटनाओं पर केंद्र को घेरा, कहा – मौतों और चोटों का सिलसिला कब सहेंगे

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    CRS inquiry begins Mumbai Mail Accident: Rail operations normalised on Howrah-Mumbai route after 60 hours
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे की तैयारी : चलायी जायेंगी 50 नई अमृत भारत ट्रेनें, 9000 किमी मार्ग पर लगेगा ‘कवच’
    Next Article राज्यसभा में बोले रेल मंत्री – पांच साल में 100 वंदे भारत समेत 772 नयी रेल सेवाएं शुरू की गयीं
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को विकास के लिए दिये ₹7,500 करोड़, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान – हावड़ा से झारसुगुड़ा तक फोर्थ लाइन जल्द

    October 27, 2026

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group