Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » राज्यसभा में बोले रेल मंत्री – पांच साल में 100 वंदे भारत समेत 772 नयी रेल सेवाएं शुरू की गयीं
मीडिया

राज्यसभा में बोले रेल मंत्री – पांच साल में 100 वंदे भारत समेत 772 नयी रेल सेवाएं शुरू की गयीं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 2, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2019-2020 से 2023-2024 तक भारतीय रेलवे नेटवर्क में 100 वंदे भारत सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं. रेल मंत्री ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विभिन्न वर्गों के यात्रियों की यात्रा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए, भारतीय रेलवे विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे एक्सप्रेस ट्रेनें, सुपरफास्ट ट्रेनें, पैसेंजर/मेमू/डेमू ट्रेनें और उपनगरीय सेवाएं शुरू करती है और उनका संचालन करती है. भाजपा सांसद नीरज शेखर ने उनसे 2024-25 के दौरान प्रस्तावित नयी ट्रेनों की संख्या और पिछले पांच वर्षों में शुरू की गई वंदे भारत, राजधानी और अन्य ट्रेनों जैसी नई ट्रेनों की वर्षवार और क्षेत्रवार जानकारी मांगी थी.

यह भी जानें : बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने खोला राज, कहा – अब ट्रेन में एक ही श्रेणी होगी, कोई भी कहीं बैठ सकेगा

वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 की अवधि के दौरान, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 100 वंदे भारत ट्रेनों सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं. भारतीय रेलवे पर ट्रेन सेवाओं की शुरूआत एक सतत प्रक्रिया है, जो यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है.

29 जुलाई, 2024 तक, भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों को बदले बिना नयी वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया है. वैष्णव ने अन्नाद्रमुक सांसद सीवी षणमुगम के एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. वैष्णव ने कहा कि 29 जुलाई, 2024 तक, भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये ट्रेनें वर्तमान में 760 किलोमीटर की दूरी तक संचालित की जा रही हैं. सीवी षणमुगम ने पूछा था कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी? रेल मंत्री ने कहा कि नयी वंदे भारत सेवाओं को, मौजूदा ट्रेन सेवाओं को बदले बिना शुरू किया गया है.

रेलवे ने मां की यात्रा आसान बनाने के लिए बेबी बर्थ का किया प्रयोग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे ने शिशुओं के साथ माताओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए लखनऊ मेल में प्रायोगिक तौर पर दो बेबी बर्थ उपलब्ध कराए हैं. वैष्णव ने राज्यसभा को एक पूरक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि माताओं की अपने शिशुओं के साथ यात्रा को आसान बनाने के लिए, ट्रेन संख्या 12229/30 लखनऊ मेल के एक डिब्बे में दो निचली बर्थ के साथ दो बेबी बर्थ प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर उपलब्ध कराई गई हैं. भाजपा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने पूछा था कि क्या सरकार ट्रेन के डिब्बों में बेबी बर्थ सीटें लगाने पर विचार कर रही है. वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की. हालांकि, इसकी वजह से सीट के नीचे सामान रखने की जगह और सीटों के बीच पैर रखने की जगह सीमित हो जाने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई. उन्होंने कहा कि यात्री डिब्बों में सुधार और उन्नयन रेलवे की सतत प्रक्रिया है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love
Railway Minister said in Rajya Sabha - 772 new rail services including 100 Vande Bharat were started in five years
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleMumbai Mail Accident : हावड़ा-मुंबई मार्ग पर 60 घंटे बाद सामान्य हुआ रेल परिचालन, सीआरएस इंक्वायरी शुरू
Next Article बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने खोला राज, कहा – अब ट्रेन में एक ही श्रेणी होगी, कोई भी कहीं बैठ सकेगा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group