Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » मुंबई. सीबीआई ने सीनियर इंस्पेक्टर ऑफ स्टोर एकाउंट्स को 30 हजार लेते दबोचा
देश-दुनिया

मुंबई. सीबीआई ने सीनियर इंस्पेक्टर ऑफ स्टोर एकाउंट्स को 30 हजार लेते दबोचा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 1, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

मुंबई. मध्य रेलवे, मुंबई मंडल के एक सीनियर इंस्पेक्टर ऑफ स्टोर एकाउंट्स को मुंबई सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने स्कैप व्यापारी से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तर कर लिया. घटना 30 सितंबर दोपहर की है. भ्रष्टाचार के मामले में सीवीसी की रिपोर्ट सामने आने के बाद रेलवे में यह पहली गिरफ्तारी है. इससे पहले अगस्त में सीबीआई टीम ने रेलवे यार्ड में सामान रखने के एवज में 10 हजार रुपये घूस मांगने के आरोप में सूरत के (CWTI) के निरीक्षक केके बिंद को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें : सूरत : रेलवे ठेकेदार से 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला CWTI का निरीक्षण गिरफ्तार

मुंबई मंडल में 6322 पीएससी स्लीपर्स को डिलीवरी के लिए स्लीपर साइडिंग, कल्याण भेजा गया था. भिवंडी निवासी स्क्रैप डीलर और मेसर्स सहारा ट्रेडर्स के मालिक मिर्जा इंसान खान को उक्त स्लीपर्स की डिलीवरी लेनी थी. लेकिन इंस्पेक्टर ऑफ स्टोर इसके लिए बड़ी कीमत मांग रहे थे. हालांकि ट्रेडर्स उन्हें पांच हजार देने को तैयार थे. लेकिन सीनियर आईएसए 30 हजार से कम लेने को तैयार नहीं थे. इसके लिए वह लगातार डीलर को परेशान कर रहे थे. परेशान होकर डीलर ने सीबीआई को शिकायत की.

बताया जाता है कि रकम लेने के लिए दोपहर 2 बजे सीनियर आईएसए कल्याण पूर्व स्थित मेट्रो मॉल के पास गया. यहां उसने स्क्रैप डीलर को बुलाया था. उसी दौरान पहले से तैयार सीबीआई ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर ऑफ स्टोर को रंगेहाथ धर दबोचा. यह बताया जाता है कि पकड़ा गया इंस्पेक्टर मध्य रेलवे की एक मान्यता प्राप्त यूनियन का पदाधिकारी भी रह चुका है.

Spread the love
Mumbai. CBI arrested senior inspector of store accounts with 30 thousand
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleभारतीय रेल के निजीकरण और निगमीकरण पर अंकुश लगे: सुभाष मलगी
Next Article चक्रधरपुर : फिट इंडिया रन में डीआरएम के साथ दौड़े रेलकर्मी, दिया स्वस्थ व स्वच्छता का संदेश
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group