Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

भारतीय रेल के निजीकरण और निगमीकरण पर अंकुश लगे: सुभाष मलगी

  • रेल मजदूर यूनियन दायर करेगी संसद में पेटिशन
  • 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान

अहमदाबाद. रेल मजदूर यूनियन (RMU) के महासचिव सुभाष मलगी ने बताया कि भारत की संसद को रेल मजदूर यूनियन (RMU) ने भारतीय रेलवे के प्राइवेटाइजेशन को रोकने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए एक पेटिशन दायर करने का निर्णय लिया है. 01 अक्टूबर, 2020 को इस पेटिशन पर हस्ताक्षर अभियान का प्रारंभ करते हुए अहमदाबाद स्टेशन से 121 रेल कर्मचारियों ने इस पेटिशन पर हस्ताक्षर किया. अहमदाबाद में इस पेटिशन अभियान का नेतृत्व इंडियन रेलवे एस एडं टी मैन्टेनर्स यूनियन (#IRSTMU) के राष्ट्रीय महासचिव तथा रेल मजदूर यूनियन (RMU) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक चंद्र प्रकाश ने किया.

आलोक चंद्र प्रकाश ने भारतीय रेल के सभी 13 लाख कर्मचारियों को इस पेटिशन पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया. इसके अलावा अहमदाबाद मंडल के सभी 16 हजार कर्मचारियों पर भरोसा जताया कि भारतीय रेल को बचाने में अहमदाबाद मंडल के रेल कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इस पेटिशन अभियान में रेल मजदूर यूनियन के साथ इंडियन रेलवे एस एडं टी मैन्टेनर्स यूनियन (IRSTMU), ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमैन यूनियन (AIRTU), ऑल इंडिया पोंईंट्समैन एसोसिएशन (AIPMA) के अलावा कई सहयोगी यूनियन भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं. उत्तर पूर्व रेलवे से NERMC काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी में है.

हस्ताक्षर अभियान शुरू

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...