चक्रधरपुर. कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रोम की चिंताओं के बीच सिविल डिफेंस, टाटानगर ने रेल अस्पताल के सहयोग से पुनः दीर्घायु भव योजना की शुरूआत की है. सिविल डिफेंस के वोलंटियर इसमें अहम रोल निभायेंगे और रेलवे डॉक्टरों की मदद से रेलकर्मियों व उनके परिजनो को कोरोना से बचाव तथा संक्रमण पर काबू पाने में सहयोग करेंगे.
वर्तमान में कोरोना संक्रमण को लेकर टाटानगर रेल अस्पताल में प्रतिदिन 600 से अधिक लोग स्वास्थ जांच को पहुंच रहे हैं. यह संख्या हर दिन बढ़ रही है. इसे ध्यान में रखकर सिविल डिफेंस ने पूर्व की तरह पुण : दीर्घायु भव योजना शुरू की है. इसमें रेलकर्मी और उनके परिजन कोरोना संक्रमण की रिपोट भेज कर दवा घर पर ही पा सकेंगे.
इस योजना का लाभ सेवानिवृत्त रेलकर्मी परिवार को भी मिलेगा. इसकी शुरुआत रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संतोष कुजूर, सिविल डिफेंस के इन्सपेक्टर संतोष कुमार ने की. इस मौके पर सहायक मुख्य चिकित्सक अधिक्षक डॉ० डोमिनिका टोपनो, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी मिस पॉली टाजेन, डॉ मुकेश कुमार के साथ सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, वी रामडू, टी एन पांडे, अनील कुमार उपस्थित थे.
- रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई - August 14, 2026
- पार्सल एक्सप्रेस से ₹6 करोड़ का अवैध तांबा और एल्युमिनियम जब्त, बिना वैद्य चालान के कैसे हुआ लोड ! - August 13, 2026
- रेलवे का हाई-टेक ‘वार रूम’: एआई तकनीक से हो रही देश के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की लाइव निगरानी - August 13, 2026
















































































