पटना. बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक खड़ी ट्रेन में आग लग गई. आग दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी है. देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी. आग लगने के समय ट्रेन की बोगी में कोई नहीं था. स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं. आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.
#WATCH | Fire breaks out in an empty train at Madhubani railway station in Bihar pic.twitter.com/Rps2N8gwKk
— ANI (@ANI) February 19, 2022
बताया जा रहा है कि अबतक दो कोच जल चुके हैं, जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है. अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है. ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘शनिवार सुबह 09.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई. तत्काल कार्रवाई करते हुए 09.50 बजे आग को बुझा लिया गया. घटना में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026


















































































