Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ठाणे को बनायेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन, हेरिटेज की गरिमा को रखेंगे बरकरार : अश्विनी वैष्णव

मुंबई. ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठी रेल लाइन के प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किये जाने के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आम यात्रियों के साथ लोकल ट्रेन में सफर किया और उनके सुझाव भी लिये. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रेलमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने को लगातार काम किया जा रहा है.

इस दिशा में प्रधानमंत्री की सोच स्पष्ट है और उसे धीरे-धीरे लगातार अम्लीजामा पहनाया जा रहा. रेलमंत्री ने कहा कि ठाणे-दिवा के बीच नई बनी पांचवीं और छठी रेल लाइन से हर दिन एक लाख लोग सफर कर सकेंगे. इसे अगर साल में देखे तो इस लाइन से लगभग 36 करोड़ लोग सफल करेंगे. इसी को ध्यान में रखकर लगातार स्टेशनों का डेवेलपमेंट किया जायेगा.

रेलमंत्री ने ठाणे को पहली रेल चलने के कारण विरासत बताते हुए कहा कि उस गरिमा को ध्यान में रखकर इस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा. मुंबई से ठाणे के बीच अंडर टनल पर कई काम करने है जो यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए किये जायेंगें.

मुंबई की कभी ना थमने वाली जिंदगी को और अधिक रफ्तार देगी नयी रेल लाइन : नरेंद्र मोदी

इस दौरान रेलमंत्री ने यात्रियों की समस्या जानी और उनके सुझाव को दर्ज भी किया. प्रशासनिक क्षमता के धनी रेलमंत्री आम रेल यात्रियों के बीच सामान्य यात्री नजर आये और उनकी बातों को गंभीरता से सुना. उन्होंने वादा किया कि मुंबई वासियों को बेहतर परिवार की सुविधा भविष्य की जरूरत के हिसाब से उपलब्ध होगी जो सभी के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...