Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

खड़गपुर : अरोरा गेट बंद करने पर जताया विरोध, खरीदा के लिए धरना देकर दी चेतावनी

KHARAGPUR : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़ग़पुर में गिरी मैदान फ्लाईओवर बन जाने के बाद रेल फाटकों को लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है. पुल का हवाला देते हुए रेलवे प्रशासन अरोरा गेट को बंद कर चुका है जबकि खरीदा गेट कभी भी बंद हो सकता है. इसका विरोध करते हुए शनिवार को जनसमूह ने खरीदा गेट पर धरना प्रदर्शन किया.

इस मांग को लेकर आज खड़गपुर के नागरिकों ने ख़रीदा रेलवे फाटक पर धरना दिया. .यह विरोध सभा आज आम लोगों की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें खरीदा बाजार, गेट बाजार, दुकानदार उपस्थित रहे.आने वाले दिनों में इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की। सभी ने अपने विचार रखे और गिरि मैदान फ्लाईओवर के निर्माण के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया .लेकिन उन्होंने गिरि मैदान क्रॉसिंग को अचानक बंद करने और ख़रीदा क्रॉसिंग को बंद करने की योजना के लिए रेलवे के खिलाफ रोष व्यक्त किया.

गेट को लेकर विरोध जताते लोग.

ख़रीदा बाजार के दुकानदारों ने कहा कि रेलवे राज्य की संपत्ति है, रेलवे को ट्रेन की गति का ध्यान रखना चाहिए और आम लोगों को परेशान न किया जाए, लोग भूख से मरते हैं तो इसे रेलवे को भी देखना चाहिए. .इस बैठक में आम लोगों के साथ दुकानदार भी मौजूद रहे। रास्ते में भी लोगों ने उपस्थित होकर इस आंदोलन का समर्थन किया। खड़गपुर के प्रमुख सोशलिस्ट नेता अनिल दास सहित कई अन्य उपस्थित थे.

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे की गई.

  • गिरि मैदान रेल फाटक को खोला जाए,
  • खरीदा रेल फाटक बंद नहीं किया जाए,
  • नगर थाना फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा किया जाए,
  • गिरिमैदान स्टेशन के काउंटर नंबर 2 को हर समय खुला रखा जाए.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...