Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KHARAGPUR. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, खड़गपुर में पूर्व छात्र मिलन समारोह
    अभिमत

    KHARAGPUR. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, खड़गपुर में पूर्व छात्र मिलन समारोह

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 1, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पूर्व छात्रों ने अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों और स्कूल की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया.

    KHARAGPUR. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, खड़गपुर में पूर्व छात्र पुनर्मिलन समारोह उद्भव 2024 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में वर्ष 1992 से 2018 के बीच उत्तीर्ण हुए पूर्व छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही. इस समारोह का उद्देश्य विद्यालय की विरासत को संरक्षित करने एवं विद्यालय और उसके पूर्व छात्रों के बीच के सम्बन्ध को प्रगाढ़ करना बताया गया .

    कार्यक्रम की शुरुआत में मेहमानों को पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया. औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य संग्राम बैनर्जी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती रतना बासु और 1992 बैच के कुछ पूर्व छात्रों द्वारा ज्ञान के प्रतीक दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई. प्राथमिक विभाग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और नृत्य ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. प्राचार्य संग्राम बनर्जी ने स्वागत भाषण दिया और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से आए हुए पूर्व छात्रों को उनकी व्यस्ततम ज़िन्दगी से कुछ पल निकालकर यहां उपस्थित होने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय की प्रतिष्ठा एवं उन्नति को साकार रूप देने में उनके योगदान के महत्व पर जोर दिया.

    उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष से पूर्व छात्र मिलन समारोह 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जोकि केवीएस का स्थापना दिवस है. तत्पश्चात् बेहद प्रतीक्षित पल आया जिसमें पूर्व छात्रों का अभिनंदन और उनका परिचय था, जहां पूर्व छात्रों ने अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों और स्कूल की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में जीवंतता ला दी. विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक समूह गीत गाया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके बाद एक जीवंत गरबा नृत्य प्रदर्शन किया, जिसमें कई लोगों ने लयबद्ध ताल पर अपने पैर थिरकाए.

    कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका रत्ना बसु द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले पूर्व छात्रों, कर्मचारियों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया. केंद्रीय विद्यालय गीत के गायन के साथ समारोह का समापन हुआ जिसे सुनकर सभी गैरवान्वित हुए.
    वक्ताओं ने कहा कि पीएम श्री केवी नंबर 2, खड़गपुर में पूर्व छात्र मिलन समारोह 2024 न केवल पुरानी यादों का उत्सव था, बल्कि स्कूल और उसके छात्रों के बीच स्थायी संबंधों की पुष्टि भी थी. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्कूल द्वारा रखी गई मजबूत नींव की याद दिलाता है.

    KHARAGPUR KHARAGPUR. Alumni meet at PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 2
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत जैसी ट्रेनों को प्रमोट करने में रेलवे कर रही लोकल और साधारण ट्रेनों की उपेक्षा
    Next Article TATANAGAR : इधर आराेपों की जांच, उधर आईजी साहब का ‘Red Carpet’ वेलकम, जानिये आरपीएफ पोस्ट में निरीक्षण का हाल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group