Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

KANPUR : AEN और IOW से वार्ता करने गये NCRMU नेताओं से मारपीट

KANPUR. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत कालोनियों में अनियमितता की शिकायत लेकर पहुंचे यूनियन नेताओं से मारपीट की गयी है.  तनाव व टकराव के बीच वार्ता बीच में ही स्थगित करनी पड़ी है. वार्ता में IOW के साथ AEN हेडक्वार्टर 11 कानपुर भी मौजूद थे. वार्ता के दौरान ही 20 से अधिक की संख्या मेंआये लोगों ने यूनियन नेताअेां पर हमला बोल दिया. ये लोग शराब के नशे में थे और लाठी -डंडे लेकर आये थे.

यूनियन की ओर से शाखा मंत्री समर बहादुर यादव ने डीआरएम प्रयागराज को शिकायत भेजकर मामले में पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाये हैं. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. शिकायत में डीआरएम को बताया गया है कि वे लोग IOW तेजाब मिल कानपुर से कॉलोनियों में हो रहे कार्य की अनियमितता की जानकारी लेने पहुंचे थे.

वार्ता में  IOW तेजाब मिल कानपुर की कई अनियमितताओं को भी चिह्नित किया गया था. अचानक दोनों पदाधिकारियों ने कुछ लेागों के बुलाकर लिया, जिन्होंने यूनियन नेताओं पर हमला बोल दिया. उनकी पिटाई की गयी और अपशब्द कहे गये. इस कारण वार्ता भी अधूरी रह गयी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...