Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

JHARSUGUDA : रेलवे मेंस यूनियन के जनरल ब्रांच कार्यालय का हुआ उद्घाटन, SERMU के नेताओं ने दिखायी ‘एकजुटता’

  • कॉ गौतम मुखर्जी ने रेलकर्मियों में जगाई आस, कहा – नौकरी के साथ मिलेगी बेहतर जिंदगी, सीकेपी का कार्यक्रम टला 

JHARSUGUDA. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के नेताओं ने तमाम मतभेदों को भूलाकर रविवार को झारसुगुड़ा में अभूतपूर्व एकता का प्रदर्शन किया. मौका था झारसुगुड़ा के जनरल ब्रांच कार्यालय के उद्घाटन का. रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (AIRF) कॉ गौतम मुखर्जी ने किया. इस मौके पर ECoRly श्रमिक यूनियन के जनरल सेक्रेटरी पीके पट साहनी एवं SECR जोन के जनरल सेक्रेटरी बेहरा समेत डिवीजन के चार केंद्रीय पदाधिकारियों में शामिल शिवजी शर्मा, जवाहरलाल, एके सिंह और मंडल संयोजक एमके सिंह के अलावा सभी 13 ब्रांच के सचिव मौजूद रहे. इससे पहले सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया.

यूनियन के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

उद्घाटन समारोह के बाद कॉ गौतम मुखर्जी को रेलवे मेंस यूनियन के नेता सरडेगा रनिंग रूम (MCL)  ले गये, जहां रेलकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत से उन्हें अवगत कराया गया. मालूम हो कि बीते दिनों रनिंग रूम में आगजनी की घटना के बाद यहां की कुव्यवस्था रेल प्रशासन के सामने आयी थी. तब डीआरएम के सख्त आदेश पर आनन-फानन में रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े यहां के केयर टेकर दिवाकर कुमार और झारसुगुड़ा के सीसीसी एके सिंह को हटा दिया गया था.

MCL में गौतम मुखर्जी के सामने पूरी कुव्यवस्था को रेलकर्मियों में बेबाकी से रखा. उन्हें बताया गया कि यहां न तो खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी है, न ही रेस्ट की. रात भर उठ-बैठ कर किसी तरह लोको पायलट समय पार करते हैं. एक रूम में दो एसी लगा है लेकिन दोनों खराब है. शिकायत रजिस्टर गायब कर दिया जाता है. क्रू कंट्रोलर एक भी दिन ड्यूटी पर नहीं जाते. जहां भोजन बनाया जाता है वह स्थान गंदगी से भरा है. बिजली आती-जाती रहती है. यहां पीने के  पानी की समस्या है तो शौचालय की गंदगी …. बयान करने लायक नहीं.

एकजुटता जताते यूनियन नेता

कर्मचारियों ने गौतम मुखर्जी को बताया कि MCL साईडिंग इलाके में सेफ्टी को दरकिनार कर रेलकर्मियों से काम कराया जाता है. कोयल का डस्ट उड़ता रहता है, नियम के अनुसार पानी का छिड़काव नहीं किया जाता. रेल प्रशासन को सिर्फ गाड़ी चलवाने से मतलब है. अगर कर्मचारी बीमार पड़ जाये तो हेल्थ जांच की व्यवस्था तक नहीं. इसके अलावा कर्मचारियों ने तबादलों में भेदभाव की भी शिकायत सामने रखी.

उम्मीदों की कसौटी पर कसे जायेंगे कॉ गौतम मुखर्जी !

रेलकर्मियों के बीच कॉ गौतम मुखर्जी ने भरोसा दिलाया कि नियमों के अनुसार रेलकर्मियों का ट्रांसफर होगा, गंदगी के साफ-सफाई भी होगी, खाना भी बेहतर क्वालिटी का मिलेगा और जल्द ही एक नया रनिंग रूम का निर्माण भी करवाया जायेगा. इसमें सभी कमरे में ऐसी होगी. उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों को नौकरी के साथ-साथ बेहतर जिंदगी भी मिलेगी. मालूम हो कि सरडेगा साईडिंग में आगजनी की घटना के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया रनिंग रूम बनाने का प्रस्ताव डीआरएम ने स्वीकृत कर दिया है. इसमें जल्द ही काम शुरू होने वाला है.

उदघाटन कार्यक्रम में शामिल रेलकर्मी

हालांकि सोमवार को कॉ गौतम मुखर्जी का चक्रधरपुर में प्रेम ऑफिस कार्यालय का उद्घाटन और रेल प्रशासन के अफसरों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन कतिपय कारणों से यह टल गया. बताया जाता है कि यूनियन के कुछ नेता कॉ गौतम के सामने चक्रधरपुर में यह मुद्दा उठाने की तैयारी में थे कि डिवीजन में यूनियन नेताओं की आपसी गुटबाजी का लाभ प्रबंधन उठा रहा है. वर्तमान को-ऑर्डिनेटर रेलकर्मियों और यूनियन नेताओं का पक्ष प्रभावी तरीके से प्रबंधन के सामने नहीं रख पा रहे. हालांकि चक्रधरपुर का कार्यक्रम रद्द होने के कारण कॉ गौतम मुखर्जी रविवार शाम ही आद्रा के लिए रवाना हो गये. इस तरह शिकायतों का पिटारा लेकर यहां पहुंचे नेताओं को केंद्रीय पदाधिकारी तक अपनी बात पहुंचाने का मौका ही नहीं मिला.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...