Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन ने मनाया ‘श्रम सम्मान समारोह उत्सव’

KOLKATTA. भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन (बीआरएमजीएसयू) ने पूरे पश्चिम बंगाल के मुख्य रेलवे माल गोदामों में “श्रम सम्मान समारोह उत्सव” मनाया है. पश्चिम बंगाल के नैहाटी रेलवे माल गोदाम की इस कार्यक्रम में उपस्थित थे संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष परिमल कान्ति मंडल, सह अध्यक्ष इंदुशेखर चक्रबर्ती, और संबिक नियोगी, पार्थ प्रतिम घोष जैसे अन्य नेतागण शामिल हुए.

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिमल कांति मंडल ने कहा, “मजदूर या श्रमिक देश का भविष्य हैं. वे देश को विकास के शिखर पर लाने के लिए अथक प्रयास कर सकते हैं. पिछले कोरोना महामारी के दौरान, जब जीवित रहने के लिए हम सभी ने घर से बाहर जाना बंद कर दिया था, तो रेलवे के मालगोदाम कर्मचारी ने बहुत कम पारिश्रमिक के बदले में अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों को खिलाने के लिए अपनी सेवाएं जारी रखीं. इसलिए, डॉक्टरों, नर्सों और पुलिसकर्मियों की तरह, वे भी कोरोना योद्धा हैं.

बीआरएमजीएसयू की ओर से हमारे कार्यकर्ताओं ने भारत के विभिन्न हिस्सों में “श्रम सम्मान समारोह” उत्सव के रूप में मनाया है. हमने सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए कोविड योद्धायों को टी-शर्ट, जैकेट और उत्तरीय वितरित किए हैं. हम उनके साथ रहकर उनकी पहचान बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उन्हें और उनकी आवश्यक जरूरतों को दिलाकर ही छोडेंगे.”

पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेल माल गोदाम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नेता जयंत हालदार, बिस्वजीत बनिक, कल्लोल सासमल और अन्य नेता उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल की अधिकारी के उपस्थिति में नेताएं माल गोदाम श्रमिकों को सुरक्षा जैकेट, टी -शर्ट, उत्तरीय और फूल देकर सन्मान प्रदान किये. इस मौके पर मालदा टाउन रेल माल गोदाम के “श्रमिक सन्मान समारोह” में केंद्रीय नेता मोः कयूम अली, नेफाउर रहमान, सुमन राय और आदि उपस्थित थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...