Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेलवे ने वर्ष 2017 में पकड़े 2 करोड़ से ज्यादा बेटिकट यात्री, वसूले 935 करोड़

दिल्ली : रेलवे ने बीते दो साल में दो करोड़ से अधिक बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर बतौर जुर्माना 935.64 करोड़ रुपये वसूले . लोकसभा में दिसंबर 2017 में पेश रेल अभिसमय समिति की ‘‘भारतीय रेल सतर्कता रिपोर्ट’’ में यह जानकारी दी गयी है समिति वर्ष 2016-17 के दौरान भारतीय रेल में बिना टिकट या गलत टिकटों के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों की अत्यधिक संख्या से चिंतित है. वर्ष 2016-17 में भारतीय रेल में दो करोड़ से अधिक यात्रियों ने बिना टिकट यात्रा की और इनसे 935.64 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई. उल्लेखनीय है कि 2015-16 में 1.9 करोड़ लोग बिना टिकट या गलत टिकटों के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए थे.

इस संबंध में सबसे अधिक बेटिकट यात्री उत्तर रेलवे में पकड़े गये जिनकी संख्या 26.40 लाख थी. इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे में 25.86 लाख, मध्य रेलवे में 24.24 लाख, पश्चिम रेलवे में 20.24 लाख, पूर्व मध्य रेलवे 18.62 लाख, उत्तर मध्य रेलवे 16.56 लाख और उत्तर पूर्व रेलवे में 12 लाख बेटिकट यात्री पकड़े गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि बाकी सभी जोनल रेलवे में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े लोगों की संख्या एक अंक में है. इसमें कहा गया है कि जहां तक पिछले वर्ष बेटिकट यात्रियों से वसूली का संबंध है, 125.13 करोड़ रुपये की वसूली के साथ मध्य रेलवे इस सूची में सबसे ऊपर है. इसके बाद 116.52 करोड़ रुपये की वसूली के साथ उत्तर रेलवे का स्थान आता है.

इसके बाद पश्चिम रेलवे में 95.86 करोड़ रुपये, उत्तर मध्य रेलवे में 84.09 करोड़ रुपये, पूर्व मध्य रेलवे 72.52 करोड़ रुपये और उत्तर पूर्व रेलवे से 60.80 करोड़ रुपये वसूले गए. अन्य सभी जोनल रेलवे से 50 करोड़ रुपये से कम की वसूली की गई है. उल्लेखनीय है कि भारत में रोजाना 12 हजार ट्रेनों से करीब 2.5 करोड़ लोग यात्रा करते हैं. भारतीय रेलवे के तहत करीब 65 हजार किलोमीटर रूट कवर होता है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...