Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » 1.55 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलकर भारतीय रेलवे में टॉप पर रहे चेन्नई के डिप्टी सीटीआई एस नंद कुमार
    रेलहंट स्पेशल

    1.55 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलकर भारतीय रेलवे में टॉप पर रहे चेन्नई के डिप्टी सीटीआई एस नंद कुमार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 22, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भारतीय रेलवे में सबसे अधिक राजस्व देने वाली सीटीआई सुश्री रोजलीन अरोकिया मैरी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चेन्नई की ही सुश्री श्रीमती रोजलीन अरोकिया मैरी, सीटीआई ने 1.03 करोड़ वसूला
    • जबलपुर के सीटीआई आशीष यादव 1.70 करोड़ की वसूली का नहीं टूटा रिकार्ड

    चेन्नई/नई दिल्ली. दक्षिण रेलवे (southern railway)के चेन्नई मंडल के डिप्टी सीटीआई एस नंद कुमार 1.55 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना वसूलकर वन करोड़ क्लब में नाम दर्ज कराने में सफल रहे हैं. उन्होंने अनधिकृत यात्रा/बिना बुक किए सामान के 27,787 मामलों से 1.55 करोड़ की वसूली की है. इस वसूली को पूरे भारतीय रेल में टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक कमाई बतायी गयी है.

    चेन्नई मंडल के डिप्टी सीटीआई एस नंद कुमार

    नंदकुमार के अलावा, SR के दो अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ ने भी ‘वन करोड़ क्लब’ में प्रवेश किया है. इसमें सुश्री रोजलीन अरोकिया मैरी, सीटीआई ने रु. 17919 मामलों में से 1.03 करोड़ रुपये वसूलकर अधिक राजस्व देने वाली देश में पहली महिला कर्मचारी बन गयी है. इसके अलावा बॉस्केटबॉल के खिलाड़ी रहे शक्तिवेल, सीनियर टीई ने रु. 2022-23 के दौरान अनाधिकृत यात्रा के 18384 मामलों में से 1.10 करोड़ की वसूली की है.

    यह भी पढ़ें : जबलपुर के सीटीआई आशीष यादव ने 1.70 करोड़ का जुर्माना वसूल कर टीटीई एसबी गलांदे का रिकार्ड तोड़ा

    southern railway के जीएम, सीसीएम, चेन्नई के डीआरएम ने इस उपलब्धि पर टिकट चेकिंग स्टॉफ की सराहना कर हौसला बढ़ाया है. इससे पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलमंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक आशीष यादव ने इंडियन रेलवे में सर्वाधिक राजस्व वसलूी का रिकार्ड तोड़ते हुए एक साल में 1.70 करोड़ रुपये जमा कराया है. आम तौर पर रेलवे का एक टिकट निरीक्षक औसतन एक साल में प्रतिदिन आठ केस बनाकर 6.3 लाख रुपये का राजस्व देता है. ऐसे में जबलपुर रेल मंडल के सीटीआई ने आशीष यादव ने 20,600 यात्रियों को पकड़ कर एक करोड़ 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है.

    राजस्व संग्रह में तीसरे नंबर पर रहे सीनियर टीई शक्तिवेल

    जबलपुर में यह उपलब्धि अकेले सीटीआई आशीष यादव ने नहीं दर्ज की है बल्कि वाणिज्य विभाग के अधीन उड़नदस्ते के 16 निरीक्षकों ने वित्तीय वर्ष में मार्च के प्रथम सप्ताह में ही एक-एक करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित कर इंडियन रेलवे के इतिहास में नया कारनामा कर दिखाया है. यह राशि बिना टिकट यात्रा करने वालो से वसूली गयी है.

    पूरे इंडियन रेलवे में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक राजस्व एकत्रित करने का रिकार्ड आशीष यादव ने बनाया था. यह रिकार्ड अब भी कायम है.

    यह भी पढ़ें : 1.51 करोड़ सलाना वसूलने वाला टीटीई अपने ही साथियों के निशाने पर, सीबीआई जांच की उठी मांग

    इससे पहले 2019 में सेंट्रल रेलवे मुंबई के चार टीटीई ने मिलकर रेलवे को एक साल में चार करोड़ से अधिक का मुनाफा कराकर सुर्खियां बटोरी थी. एक साल में 22,680 बेटिकट यात्रियों से 1.51 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलकर सेंट्रल रेलवे (सीआर) फ्लाइंग़ स्क्वाड के टीटीई एसबी गलांदे रिकार्ड तोड़ा था. गलांदे के साथ तीन अन्य टिकट निरीक्षकों ने भी बेटिकट यात्रियों से बतौर जुर्माना 2019 में एक-एक करोड़ रुपए वसूली का रिकार्ड बनाया है. इनमें 20657 केस देकर सीटीआई रवि कुमार ने 1.45 करोड़, 16035 केस देकर 1.07 करोड़ और डी कुमार ने 15264 केस देकर 1.02 करोड़ राजस्व वसूलकर क्रमश : दूसरे, तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर रहे हैं. राजस्व की इस आकड़े को लेकर टीटीई अपने ही साथियों के निशाने पर आ गये थे जब उन पर सोशल मीडिया में कई सवाल उठाये गये.

    किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 9905460502 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

     

    Highest fine charged in railway Southern Railway tte दक्षिण रेलवे
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleआगरा में रेलकर्मियों के वाहन हो रहे चोरी, पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर
    Next Article SER : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान की मौत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group