Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Guwahati : नदी की तेज धार में बह गये पूसीरे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी की तलाश जारी
बोर्ड/जोन

Guwahati : नदी की तेज धार में बह गये पूसीरे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी की तलाश जारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 26, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

गुवाहाटी. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के एक अधिकारी परशुराम कुंड के पास लोहित नदी में डूब गए. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने सोमवार को बताया कि प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी सुवेंदु चौधरी (55 वर्ष) 24 नवंबर की दोपहर लगभग 12.30 से 01 बजे के बीच अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड के पास लोहित नदी की तेज धारा में बह जाने के बाद लापता हो गए. प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी शुभेंदु कुमार चौधरी कटिहार रेल मंडल के पूर्व डीआरएम रह चुके हैं.

स्थानीय पुलिस, स्थानीय मछुआरे, एसडीआरएफ और सेना द्वारा जारी और समन्वित बचाव प्रयासों के बावजूद चौधरी का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है. वरिष्ठ रेलवे और जिला अधिकारी अभियान की निगरानी और समन्वय के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं. हवाई खोज की व्यवस्था भी की गई है. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) के वरिष्ठ अधिकारी शुभेंदु कुमार चौधरी के लापता होने के दूसरे दिन सेना की मदद से लोहित नदी में खोज व बचाव अभियान चलाया गया. हालांकि, दूसरे दिन भी अधिकारी का कोई सुराग नहीं लगा.

उनकी खोज में भारतीय वायु सेना के तीन हैलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और मछुआरों ने मिलकर तलाश के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया. इस बीच, देर शाम पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि शुभेंदु का आज भी कोई सुराग नहीं मिला. उनकी तलाश की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी एसके चौधरी के रविवार को अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले की लोहित नदी के परशुराम कुंड में नहाते समय लापता होने की खबर सामने आई थी. लोहित पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि दोपहर करीब 12.45 बजे एक व्यक्ति की परशुराम कुंड में स्नान करते समय लापता होने की खबर मिली थी.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहत व बचाव के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को लगाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी बचाव और खोज अभियान में शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि एसके चौधरी परिवार के साथ परशुराम कुंड में पवित्र स्नान करने गए थे, जहां से वे लापता हो गए. रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी और समन्वय के लिए परशुराम कुंड पर मौजूद हैं.

Spread the love
Guwahati: Search continues for the Principal Chief Safety Officer of NFR who was swept away in the strong current of the river
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleJodhpur : रेलवे अस्पताल में पेंशन भोगियों ने दिया जिंदा होने का सुबूत, बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
Next Article KHARAGPUR : ट्रेन के एसी कोच से चोरी के 302 मोबाइल बरामद, RPF ने बड़े गिरोह को किया भंडाफोड़
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group