Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में फिजूलखर्ची रोकने और आमदनी बढ़ाने के लिए कर्मचारियों से 20 अगस्त तक मांगा सुझाव
    देश-दुनिया

    रेलवे में फिजूलखर्ची रोकने और आमदनी बढ़ाने के लिए कर्मचारियों से 20 अगस्त तक मांगा सुझाव

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 18, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    रेलवे में फिजूलखर्ची रोकने और आमदनी बढ़ाने के लिए रेलकर्मी रेल मंत्रालय को सीधे सुझाव भेज सकते हैं. रेलवे की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर बदलने की तैयारी में जुटे रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल पर रेलकर्मियों से यह सुझाव मांगा जा रहा है ताकि रेलवे के परिचालन से लेकर फिजूलखर्ची को रोका जा सके. इस तरह राजस्व बढ़ाने के उपायों पर भी रेलकर्मी अपनी राय दे सकते हैं.

    अगर किसी रेलकर्मी को ऐसा लगता है कि उनके पास कोई ऐसा विचार है जिस पर अमल करके विभागीय कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है तो उसे वह शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचा सकता है. कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद नुकसान की भरपाई करने के लिए रेलवे राजस्व के नए रास्ते तलाश रहा है. इसमें रेलकर्मियों से भी राय मांगी गयी है.

    रेलवे बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही जोनल रेलवे को मंडल स्तर पर और उत्पादन इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों से सुझाव लेने को कहा है. अधिकारियों का कहना है कि अपनी ड्यूटी के दौरान कर्मचारी वास्तविक स्थिति का सामना करता है. वह खामियों को दूर करने और उत्पादकता बढ़ाने का व्यवहारिक सलाह दे सकता है. इसे ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है.

    इस कड़ी में कर्मचारियों से परिचालनिक क्षमता बढ़ाने, फिजूलखर्ची रोकने और आमदनी बढ़ाने को लेकर उपाय बताने को कहा गया है. इसके अलावा भी अन्य क्षेत्र में वह सुझाव दे सकते हैं. रेलकर्मी अपने सुझाव मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (सीनियर डीपीओ) को भेजेंगे.जोनल स्तर पर यह काम प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) देखेंगे.

    रेलकर्मी 20 अगस्त तक अपने सुझाव सीनियर डीपीओ या डीपीओ को ई-मेल से या कागज पर लिखकर दे सकते हैं. मंडल स्तर के चुने गये सुझावों को 25 अगस्त तक जोनल रेलवे को और वहां से 30 अगस्त को रेलवे बोर्ड को भेजा जायेगा. रेलवे बोर्ड ने हर जोनल को इसे गंभीरता से लेकर करने को कहा है.

    सभार जागरण

    Give suggestions by 20 August to stop wasteful expenditure in railways and increase income
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर : एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन का सेफ्टी सेमिनार 22 अगस्त को
    Next Article प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 50 रुपये करने पर रेलवे ने दी सफाई, कंज्यूमर्स काउंसिल ने किया खारिज
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group