Visakhapatnam .विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. ट्रेन की चार बोगियों में आग लग गयी, जिससे प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के अनुसार, कोरबा से विशाखापत्तनम और यहां से तिरुमाला आ रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगी है. घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

आग पर काबू पाते दमकलकर्मी
प्लेटफार्म नंबर चार पर कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयीं. हादसे में एसी बोगी की एम1, बी7, बी6 बोगियां जल गईं. सभी यात्रियों को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाल लिया गया है. आग पर भी काबू पा लिया गया है. कोरबा से आने के बाद ट्रेन को तिरुपति के लिए रवाना होना था. एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
तिरुमला एक्सप्रेस ट्रेन रविवार 4 अगस्त की करीब सुबह 7:30 बजे विशाखापत्तनम के वाइजैग रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियों में अचानक भीषण आग लग गई.
रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026

















































































