Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

AMBALA : स्टेशन पर खड़ी बोगी में बना रहे थे खाना, सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग

AMBALA. अंबाला स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में विस्फोट से आग लग गयी. यह घटना शनिवार की है. हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि रेलकर्मी डिब्बे में खाना बना रहे थे तभी सिलेंडर विस्फोट कर गया. इससे आग लग गयी.

अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर लगी आग से वहां भगदड़ की स्थिति बन गयी. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.  शनिवार दोपहर को हुई घटना के समय किसी के नहीं रहने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ. RPF व रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

अंबाला सिटी में डेड लाइन पर ट्रेन का डिब्बा खड़ा था. इसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगी. रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यहां सिलेंडर का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...