Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SE RAILWAY : राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में ‘तनाव प्रबंधन’ पर चर्चा

KOLKATTA. दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2024 की पहली बैठक महाप्रबंधक, अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. इसके अलावा, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए.

इस बैठक में महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा को अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों में प्रयोग करने का निर्देश दिया. बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने तथा ई-ऑफिस में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने आगे कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन टिप्पणियों नें हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें.

इस बैठक के उपरांत तनाव प्रबंधन विषय पर डॉ. वाई के यादव, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक ने हिंदी में पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी. इस बैठक को मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान वित्त सलाहकार, नरेन्द्र ने भी संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के अन्य देश अपनी-अपनी भाषा का प्रयोग करके प्रगति किए हैं, वैसे ही हमें भी अपनी भाषा का प्रयोग करना चाहिए.

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री पी. सी. डांग, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया।

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...