KOTA. कोटा में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मुकेश जाटव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. 2022 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इंजीनियर मुकेश जाटव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. इंजीनियर पर ठेकेदार के काम में बाधा न डालने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप था. इंजीनियर पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था. ACB ने उसे रिश्वत की अगली किश्त लेते समय गिरफ्तार किया. अब सेक्शन इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामल में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
रेलवे के सेक्शन इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित का मामला दर्ज, रिश्वत लेते पकड़े गये थे
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


