Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेलवे भर्ती परीक्षा : एग्जाम देने वालों को वापस की जायेगी बढ़ी फीस : रेल मंत्री
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे भर्ती परीक्षा : एग्जाम देने वालों को वापस की जायेगी बढ़ी फीस : रेल मंत्री

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 22, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

दिल्ली. रेलवे में निकाली गई 90,000 भर्तियों को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक और बड़ी घोषणा की है. रेल मंत्री ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन फीस नहीं बढ़ाई गई है. उन्होंने कहा कि अगर उम्मीदवार रेलवे भर्ती परीक्षा देता है तो यह बढ़ी हुई फीस उसे बाद में वापस कर दी जाएगी.

दरअसल इस बार जो 90,000 भर्तियां निकाली गई हैं उसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये एग्जामिनेशन फीस रखी गई है. जबकि इससे पहले जो भर्तियां निकाली गई थीं, उनमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये फीस रखी गई थी जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस से छूट थी. उन्हें परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं देनी होती थी. ऐसे में रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में काफी असंतोष था. इस पर पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि परीक्षा के लिए गंभीर उम्मीदवार ही आवेदन करें. बहुत बार कम शुल्क की वजह से लोग आवेदन कर देते हैं लेकिन परीक्षा नहीं देते. ऐसे में सरकार को नुकसान होता है. भर्ती परीक्षा आयोजित करने में सरकार का काफी पैसा खर्च होता है. अगर उम्मीदवार परीक्षा देता है तो बढ़ी हुई फीस वापस कर दी जाएगी.

रेल मंत्री की इस घोषणा के बाद स्पष्ट है कि अगर उम्मीदवार परीक्षा देता है तो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उनकी पूरी फीस यानी 250 रुपये वापस कर दी जाएगी जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क में से 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. पीयूष गोयल ने यह भी साफ किया है कि उम्मीदवार किसी भी भाषा में सिग्नेचर कर सकते हैं. ऐसी खबरें थीं कि सिर्फ हिन्दी या अंग्रेजी में किया गया सिग्नेचर ही मान्य होगा जिस पर रेल मंत्री ने ये सफाई दी है.

इससे पहले की गई अहम घोषणाएं

लाखों युवाओं द्वारा विरोध जताने के बाद रेलवे बोर्ड ने ग्रुप सी और डी की सभी श्रेणियों में आयु सीमा बढ़ा दी है. इससे रेलवे के 50 हजार से अधिक अप्रेंटिस सहित लाखों युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा. रेलवे बोर्ड ने फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी अधिसूचना में ग्रुप सी और डी श्रेणी के सभी वर्गो के अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा दो वर्ष घटा दी है. इसके तहत सामान्य और आरक्षित कोटे में अधिकतम आयु को कम कर दिया गया है. रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि दशकों पहले अधिकतम आयु को कम करने के रेलवे के फैसले से बेरोजगार युवाओं, अप्रेंटिस व रेलवे यूनियन (एआईआरएफ) ने विरोध करना शुरू कर दिया था. रेल मंत्री पीयूष गोयल के ट्विटर हैंडल व फेसबुक पर हर रोज बड़ी संख्या में युवा इस फैसले को वापस लेने के लिए अपना विरोध दर्ज करा रहे थे.

इसके अलावा एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने पिछले हफ्ते रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी व रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा था. उन्होंने मुलाकात कर बताया था कि अधिकतम आयु दो वर्ष बढ़ाने से ओवरएज होने के कारण परीक्षा प्रक्रिया से बाहर हुए 50 हजार से अधिक रेलवे अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) को फिर से मौका मिल सकेगा.

किस पद के लिए कितनी है आयु सीमा

रेल मंत्रलय की प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप सी के सहायक लोको पॉयलेट व तकनीशियन पद के लिए सामान्य कोटे की अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़कार 30 साल, ओबीसी 31 से बढ़ाकर 33 और एससी-एसटी की 33 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है. इसी तरह ग्रुप डी (लेवल-1) की गैंगमैन, ट्रैकमैन, प्वांइटमैन, फिटर, वेल्डर, पोर्टर, गेटमैन आदि सामान्य कोटे की अधिकतम आयु 31 से बढ़ाकर 33, ओबीसी की 34 से बढ़ाकर 36, एससी-एसटी की 36 से बढ़ाकर 38 साल कर दी गई है.

रेलवे में आई है ये अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी

रेलवे ने लोको पायलट एवं तकनीशियनों समेत निचले स्तर के करीब 90000 पदों के लिए आवेदन मंगाया है. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा आईटीआई का प्रमाणपत्र है. रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी के स्तर एक और दो के लिए 89,409 पदों पर आवेदन मंगाये हैं. यह विश्व की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रियाओं में से एक है.
सी ग्रुप लेवल – II में फिटर, क्रेन ड्राइवर, ब्लैकस्मिथ और कारपेंटर जैसे टेक्नीशियन पद शामिल हैं. ग्रुप सी लेवल- I (पहले ये ग्रुप डी में थे) में ट्रेक मेंटेनर, प्वॉइंट्स मैन, हेल्पर, गेटमैन शामिल हैं. लेवल एक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च तथा स्तर दो के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च है.

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट अप्रैल-मई 2018 में हो सकता है.

योग्यता

ग्रुप सी लेवल वन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवारों का आईटीआई किया होना जरूरी है. वहीं लेवल टू के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होने के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग किया होना भी जरूरी है.

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 18000-56900 रुपये और 19900 रुपये से 63200 रुपये के बीच होगी.
आवेदन के लिए इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailwayrecruitment.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं.

Spread the love
railway job
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group