Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Greater Noida : रेलवे लाइन पर लेट गए किसान और महिलाएं, तभी आ गई राजधानी एक्सप्रेस

नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. ग्रेटर नोएडा शहर और दादरी कस्बे के बीच दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के समीप बोड़ाकी, पल्ला और पाली आदि गांवों के किसान आंदोलन कर रहे हैं. महीनों से चल रहे किसानों का यह आंदोलन रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर चल रहा है. इन प्रोजेक्ट के लिए यहां के किसानों की जमीन खरीदी गई है. पहले किसानों ने आपसी सहमति के आधार पर जमीन बेची थी. अब नए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी  सुविधाओं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

सोमवार की सुबह किसान और महिलाएं दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और रेलवे लाइन पर लेट गए. तभी अचानक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके रेलवे लाइन पर लेटे किसानों को हटाया. हालांकि, तब तक राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड बहुत कम हो चुकी थी.  ड्राइवर को मजबूर होकर ब्रेक लगाने पड़े. मौके से ट्रेन आधी गुजरी और ठहर गई. कुछ मिनट बाद राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...