Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

टाटानगर : इलेक्ट्रिक लोको शेड का कर्मचारी इंजन की चपेट में आया, कारणों की तलाश

JAMSHEDPUR. टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में शंटिंग इंजन की चपेट में आकर रेलकर्मी निसीर कुमार शेखर (50) की शुक्रवार 8 सितंबर की सुबह मौत हो गयी. वह रात्रि ड्यूटी में तैनात थे. घटना सुबह की है जब वह शंटिंग इंजन की चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. वह परिवार के साथ कीताडीह में रहते थे. निसीन ई-3 आउक्स सेक्शन के कर्मचारी थे.

रेलवे कर्मचारियों ने बतया कि शेखर की रात्रि 10 से 6 बजे की ड्यूटी थी. वह सामान्य स्थिति में ड्यूटी पर थे. सुबह उनका शव शंटिंग लाइन में रेलवे पटरी पर पाया गया. यह हादसा है या कुछ और इसकी जांच पुलिस कर रही है. पटरी पर मिले शव की स्थिति को लेकर आत्महत्या की आशंकाओं को लेकर कारणों की जांच पुलिस कर रही है. हालांकि इस अप्रत्याशित घटना से रेलकर्मी सदमे में है. सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक शेखर

रेलवे इलेक्ट्रिक लोको शेड के कर्मचारी व रेलवे मेंस कांग्रेस के नेता शशि मिश्रा ने मीडिया बातचीत में बताया कि शेखर 97 बैच के रेलवे कर्मचारी थे. उनकी मौत इंजन की चपेट में आने से हुई है. यूनियन दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है. परिवार को पूरा सहयोग व दूसरे लाभ दिलाये जायेंगे.

शेखर मूल रूप से सीनी के रहने वाले थे और वह अपने परिवार के साथ दिव्यांग भाई का सहारा भी थे. उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं. हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ या उसके बाद इसे लेकर अब तक रेल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. हालंकि यह स्पष्ट है कि रेलकर्मी को नियमों के दायरे में सभी लाभ दिलाने की पहल यूनियन करेगी.

INDIAN RAILWAY NEWS

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...