Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Eastern Railway : रेलवे वर्कशाप में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली, TMC नेता सहित तीन गिरफ्तार

KOLKATA. पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के कांचरापाड़ा वर्कशाप में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की वसूली कर ली गयी है. इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तृणमूल नेता का नाम नेता अशोक दास है.

तीनों को कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां रेलवे का बड़ा वर्कशाप है. आरोप है कि रेलवे के कई बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर और उनके नाम का इस्तेमाल कर ये लोग कथित तौर पर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे.

पकड़े गये लोगों के पास से कई फर्जी रेलवे पहचान पत्र और कुछ जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं. आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए तीनों आरोपितों को स्थानीय बीजपुर थाने को सौंप दिया. पुलिस ने धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेजों की जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...