Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECOR : लोको पायलट ने ड्यूटी आवर स्प्लिट करने से किया इंकार तो कंट्रोलर ने नहीं किया ड्यूटी ऑफ, डीआरएम कार्यालय पर विरोध
    बोर्ड/जोन

    ECOR : लोको पायलट ने ड्यूटी आवर स्प्लिट करने से किया इंकार तो कंट्रोलर ने नहीं किया ड्यूटी ऑफ, डीआरएम कार्यालय पर विरोध

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 25, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ड्यूटी ऑफ नहीं मिलने से नाराज क्रू कटक लॉबी में ही चादर बिछाकर लेट गये, तब दिया गया ऑफ

    Bhubaneswar. रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव लोको पायलटों के आराम को लेकर चाहे जितनी चिंता जाहिर कर ले, रेलवे अधिकारियों की मनमानी के आगे उनकी एक नहीं चल रही है. यदा-कदा ऐसी घटनाएं हो रही है कि रेलवे अधिकारियों की जमीनी हकीकत सामने आ जाती है. नया मामला ईस्ट कॉस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के अंतर्गत कटक लॉबी में सामने आया है. लोको पायलटों के शोषण के खिलाफ संगठित होकर लोको पायलटों ने खुर्दा डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध भी दर्ज कराया है.

    ड्यूटी ऑफ नहीं करने से नाराज क्रू में सो रहे लोको पायलट

    यहां क्रू ने ड्यूटी आवर स्प्लिट करने से जब मना कर दिया तो ऑन ड्यूटी क्रू कंट्रोलर ने उन्हें ड्यूटी ऑफ करने ही नहीं दिया. कार्य के घंटे अधिक होने के कारण पायलट के सब्र का बांध टूट चुका था. अत्यधिक थकान के कारण वो कटक लॉबी में ही चादर बिछाकर लेट गये. उस दौरान उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. हालांकि जब यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो कटक लॉबी में उनकी ड्यूटी ऑफ दी गयी.

    दरअसल भद्रक लॉबी के लोको पायलट वाईएस दास, सहायक लोको पायलट एनके सेनापति, ट्रेन मैनेजर सीआर पांडा को भद्रक से खुर्दा रोड के लिए 22/03/2025 को 23.15 बजे बुक किया गया. उनका ऑन ड्यूटी समय 23:00 बजे का था. गाड़ी में कार्य करते हुए बारंग स्टेशन पर उनका ड्यूटी आवर 14 घंटे से अधिक हो गया.

    यह भी पढ़ें : ROURKELA : डीआरएम के आने की खबर मात्र से ही चमकने लगा रनिंग रूम, भोजन भी बना लजीज !, और जाते ही …

    फिर उन्हें गुड्स ट्रेन से कटक लॉबी में ड्यूटी ऑफ करने के लिए भेजा गया. कटक लॉबी में पहुंचने तक उनका कुल ड्यूटी आवर 17 घंटे से अधिक हो चुका था. कटक लॉबी के इंचार्ज क्रू कंट्रोलर और मॉनिटरिंग कर रहे चीफ लोको इंस्पेक्टर ने क्रू को ड्यूटी आवर स्प्लिट करने को कहा. मतलब कि ड्यूटी आवर बीच से ब्रेक करने को कहा गया ताकि CMS सिस्टम में ज्यादा ड्यूटी आवर शो नहीं कर सके. ऐसा कर रेलवे अधिकारी यह साबित करने का प्रयास करते है कि लोको पायलटों से निर्धारित ड्यूटी आवर से अधिक कार्य नहीं कराया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें : CKP DIV के लोको पायलटों के लॉबी ट्रांसफर का मुद्दा PNM में उठा, आदेश पर रोक

    हालांकि क्रू ने ड्यूटी आवर स्प्लिट करने से मना कर दिया. इससे नाराज होकर ऑन ड्यूटी क्रू कंट्रोलर ने क्रू को ड्यूटी ऑफ करने नहीं दिया. इससे नाराज और अत्यधिक थकान के कारण क्रू कटक लॉबी में ही चादर बिछाकर लेट गए. यहां इन लोगों को मानसिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि मामला ऊपर तक पहुंचने पर कटक लॉबी में उनकी ड्यूटी ऑफ दी गयी.

    12 घंटे से ऊपर की ड्यूटी को ब्रेक दिखाते है क्रू कंट्रोलर 

    लोको पायलटों का कहना है कि क्रू कंट्रोलर के कहने पर चीफ क्रू कंट्रोलर 12 घंटे से ऊपर की ड्यूटी को ब्रेक दिखा देते हैं. ऐसे में 18 घंटे की ड्यूटी को सिस्टम में दो भाग में दर्शाया जाता है.  यानी पहले 12 घंटे फिर 6 घंटे. क्रू में यह खेल अधिकारियों की जानकारी में होता है. जब लोको पायलट को 12 घंटे के बाद दो घंटे का रेस्ट और फिर छह घंटे की ड्यूटी दिखायी जाती है जबकि हकीकत में लोकाे पायलट उस समय तक 18 घंटे की ड्यूटी पूरा कर चुका होता है.

    अगर आप भी रेलवे की व्यवस्था और  अधिकारियों की करतूतों से परेशान है तो आप अपनी बात रेलहंट डॉट कॉम तक, 9905460502 पर फोन कर या वाट्सअप कॉल कर पहुंचा सकते है. हम आपको आश्वस्त करते है कि आपका नाम हर बार की तरह गोपनीय ही रखा जाएगा.

    ECOR: When the loco pilot refused to split duty hours protest at DRM office the controller did not take the duty off
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के पुनः महासचिव चुने गए कृष्ण मोहन प्रसाद, नयी जोनल कमेटी गठित
    Next Article Ballarshah Railway Station : लोको पायलट की TTE ने सूटकेस चैन से की पिटाई, बर्थ को लेकर हुआ था विवाद, रेल थाना में शिकायत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group