Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » PM Modi चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी, बिहार व बंगाल मिलेगी 12 हजार करोड़ की योजनाएं
बोर्ड/जोन

PM Modi चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी, बिहार व बंगाल मिलेगी 12 हजार करोड़ की योजनाएं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 18, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही वह जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, बिहार में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा,जबकि बंगाल में शुरू की जाने वाली परियोजनाओं की लागत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है.पीएमओ के अनुसार, बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होने वाली रेल परियोजनाओं में समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है. इसके अलावा, दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइन का दोहरीकरण भी शामिल है. क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के आरा बाईपास के 4-लेन निर्माण की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ता है, जिससे निर्बाध संपर्क होगा और यात्रा का समय कम होगा.0

कई अन्य रेल परियोजनाओं के अलावा, मोदी दरभंगा में न्यू सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र और आईटी/आईटीईएस उद्योग तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे.

चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भागलपुर होते हुए लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

बंगाल में इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

पीएमओ ने कहा कि मोदी पश्चिम बंगाल में तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. क्षेत्र में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.यह परियोजना घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगी, खुदरा दुकानों पर सीएनजी उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी. प्रधानमंत्री दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड (132 किलोमीटर) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे महत्वाकांक्षी जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन, जिसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, के एक भाग के रूप में बिछाया गया है. बयान के अनुसार इस पाइपलाइन ने अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया और अब इस क्षेत्र के लाखों घरों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुगम बनाएगी.

सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, मोदी 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन की रेट्रोफिटिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली-फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएमओ ने कहा कि इससे क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन के माध्यम से लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे. प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में भी रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Spread the love
Bihar and Bengal will get schemes worth 12 thousand crores PM Modi will also flag off four new Amrit Bharat trains
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleLucknow : स्टेशन मास्टर को बांधकर झाड़ियों में फेंका, दो घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन
Next Article DG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group