Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

‘स्टाफ स्पेशल’ में बैंककर्मियों को भी यात्रा की अनुमति देने की मांग

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

कोरोना काल में लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि जरुरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ड्यूटी करनी ही पड़ रही है , जिनमें बैंकों के कर्मचारी भी शामिल है। लोकल ट्रेनें बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशान वे कर्मचारी है , जिन्हें 20 से 25 किलोमीटर या इससे भी दूर स्थित बैंक शाखा या एटीएम में ड्यूटी करनी पड़ती है । मेट्रो रेल या बसों की संख्या भी कम कर दी गई है । इससे भीड़ भरे वाहनों में आवागमन के लिए लोग मजबूर हैं । इससे कोरोना संक्रमण और भयावह होने की आशंका है ।

लिहाजा आइ डी बी आई बैंक लिंक कांट्रेक्ट इम्पलायज यूनियन की पश्चिम बंगाल शाखा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्मार पत्र भेज कर कुछ मांगें की है। यूनियन के सचिव गौरी शंकर दास के मुताबिक हमारी मांगों में रेलवे कर्मचारियों के लिए चल रही स्टाफ स्पेशल ट्रेनों में बैंक कर्मचारियों और जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी यात्रा की अनुमति देने की मांग प्रमुख है । ऐसी ट्रेनों की संख्या भी अविलंब बढ़ाए जाने की आवश्यकता है । यही नहीं इस महामारी में भी लोगों को सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बीमा के दायरे में लाने की मांग भी राज्य सरकार से की गई है ।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...