Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

BILASPUR : देहरादून एक्सप्रेस पलटाने की साजिश ! , रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा देखकर पायलट ने लगायी इमरजेंसी ब्रेक

BILASPUR. बिलासपुर में उत्तराखंड सीमा से सटी कॉलोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर लोहे का पाइप रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश रची गयी लेकिन समय रहते देहरादून एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया. इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया. घटना बुधवार रात 11 बजे की बतायी जा रही है. जांच में लोहे का पाेल टेलीफोन पर पुराना खंभा निकला.

रेलवे सूत्रों के अनुसार बिलासपुर रोड रुद्रपुर सिटी स्टेशन के किमी 43/10-11 रेलवे लाइन पर बुधवार रात पुराना लोहे का खंभा रख दिया गया. रात करीब 11 बजे 12091 देहरादून एक्सप्रेस के चालक ने नजर लाइन पर रखे खंभे पर पड़ी और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. यह ट्रेन देहरादून से काठगोदाम जा रही थी. सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. लोहे के पोल को कब्जे में लेकर उसके लोकेशन की जांच की जा रही थी कि वह खंभा रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचा.

गुरुवार सुबह पुलिस ने आस-पास लोगों से पूछताछ की है. पुलिस काे पता चला है कि कॉलोनी के पीछे से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर कुछ युवक नशा करते हैं. इस कारण आसपास छोटी-मोटी चोरियां भी होती हैं. इस मामले में रेल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. रेलवे पटरी पर रखे खंभे पर 43-10 दर्ज है. बाद खंभे को हटाकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...