Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP DIV : फिर बड़ी लापरवाही, आदित्युपर में वंदे भारत की तरह महादेवशाल में दुरंतो बनी हादसे का शिकार, कौन जिम्मेवार !
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIV : फिर बड़ी लापरवाही, आदित्युपर में वंदे भारत की तरह महादेवशाल में दुरंतो बनी हादसे का शिकार, कौन जिम्मेवार !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पटरी पर रखी 6 मीटर लम्बी रेल लाइन से टकराई दुरंतो एक्सप्रेस, इंजन का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
    • महादेवशाल स्टेशन के समीप मेला लगा होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित होने से टला बड़ा हादसा 
    • अक्टूबर 2024 में आदित्यपुर वंदे भारत की आदित्यपुर हादसे में सेफ्टी चूक की जांच तक नहीं करायी गयी

    CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेल मंडल छोटी-छोटी गलतियों को दोहराकर मुंबई मेल की तरह फिर से एक बड़े हादसे की ओर बढ़ रहा है. सेफ्टी से लगातार की जा रही अनदेखी और गलतियों के लिए जिम्मेदारी तय नहीं कर कर दोष छुपाने की परंपरा ने खामियों को गंभीर मोड़ पर लगाकर खड़ा कर दिया है. यह परंपरा चक्रधरपुर रेलमंडल में लगातार बढ़ रही है.

    नया मामला महादेवशाल रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार 7 अगस्त 2025 की सुबह तब सामने आया जब तेजी से आ रही दुरंतो एक्सप्रेस पटरी पर छूट गये 06 मीटर लंबे एक रेल लाइन के टुकड़े से टकरा गई. हालांकि ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन दुरंतो एक्सप्रेस की इस घटना में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर मशीन से हुई टक्कर की याद ताजा कर दी है. जो एक बड़े हादसे का कारण बन गया है.

    महादेवशाल में हालांकि दुरंता के इंजन का कैटल गार्ड रेल की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना महादेवशाल मंदिर के पास गुरूवार की सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुई. बताया जा रहा है की रेल कर्मी यहां पटरी पर मरम्मत का कार्य कर रहे थे. रेलकर्मी रेल लाइन के 6 मीटर लम्बे भारी भरकम टुकड़े को अप से डाउन लाइन में लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक दुरंतो एक्सप्रेस तेज रफ़्तार में पटरी पर आ गयी, ट्रेन को देख रेलकर्मी जान बचाने के लिए रेल लाइन के टुकड़े को पटरी पर छोड़ कर भाग गए. इसके बाद दुरंतो का इंजन पटरी से टकराया गया.

    इंजन की टक्कर से रेल लाइन का दुकड़ा यात्रियों के बैठने वाले बेंच पर जा गिरा 

    दुरंतो एक्सप्रेस की इंजन ने तेज रफ़्तार में पटरी पर पड़ी रेल लाइन के टुकड़े को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेल लाइन ला छह मीटर लंबा भारी भरकम टुकड़ा हवा में उछल कर अप प्लेटफार्म में यात्रियों के बैठने के लिए बनायी गयी बेंच पर जा गिरा. गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था. वर्ना रेल टुकड़े की चपेट में आने पर किसी की जान भी जा सकती थी.

    आप खुद तस्वीरों में देखिये इस बेंच हादसे के वक्त अगर कोई यात्री बैठा होता तो उसकी क्या हालत होती. बहारहाल रेल लाइन के इंजन के केटल गार्ड से टकराने के कारण यह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. अगर पटरी पर पड़ी रेल लाइन के ऊपर ट्रेन के पहिये चढ़ जाते तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था, जिसमें बड़ा जानमाल का नुकसान हो जाता.

    वर्क सेफ्टी से बड़ी चूक मान रहे जानकार, हादसों की पुनरावृत्ति बनी चिंता का कारण 

    घटना के बाद दुरंतो एक्सप्रेस के चालक दल ने ट्रेन रोक दी. टक्कर से इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ हो गया था. करीब आधे घंटे ट्रेन रुकी रही. पीछे चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को गोइलकेरा में रोकना पड़ा. बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर तैनात सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त प्रोटेक्शन टीम निर्धारित दूरी पर नहीं थी. इससे काम कर रहे रेलकर्मियों को ट्रेन के आने की जानकारी समय पर नहीं दी जा सकी और न ही ट्रेन को कार्यस्थल से पहले रोका जा सका. दोपहर तक़रीबन एक बजे ट्रेन के राउरकेला पहुंचने पर दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन को ही बदलना पड़ा.

    आदित्यपुर में वंदे भारत हादसे के कारण दबा दिये गये, बली का बकरा बना दिये गये मजदूर 

    टाटानगर से रवाना हुई तेज रफ्तार बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अक्टूबर 2024 में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी पर छूट गये ड्रिल मशीन से टकरा गयी थी. हादसे में ट्रेन तो दुर्घटना ग्रस्त होने से बच गयी लेकिन इंजन के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यहां आरवीएनएल का काम चल रहा था. इसके लिए एजेंसी के मजबूर पटरी पर ड्रील मशीन से काम कर रहे थे. दिलचस्प है कि कार्य के दौरान सेफ्टी के जरूरी किसी मानक का पालन नहीं किया गया था.

    आलम यह हुआ कि अचानक वंदे भारत को देखकर पटरी पर काम कर रहे मजदूर मशीन छोड़कर भाग गये और ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होते-होते रह गयी. इस मामले में आरपीएफ ने दो मजदूरों को गिरफ्तार किया जबकि उसका मुंशी जांच के दायरे में आया. सेफ्टी के गंभीर चूक के इस मामले में RPF की जांच किसी रेलवे अधिकारी अथवा कर्मचारी तक नहीं पहुंची. इस मामले को दबाने में स्वयं डिवीजन के मुखिया का दबाव था.  इस तरह जिम्मेदारी तय नहीं की गयी और मामले में दो मजदूरों को बली का बकरा बनकार जांच की फाइल बंद कर दी गयी.

    चक्रधरपुर रेल मंडल में लगातार रेल हादसे से सबक लेने के बजाये रोज एक नए हादसे को यहां दावत देने का काम हो रहा है. खास बात यह है कि यहां हर हादसे को छुपाकर गलती करने वालों को बचाने की परम्परा निभाई जाती है. जिसके कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल हादसों का खौफ बना रहता है.

    accident averted CKP DIV: Another big negligence CKP DIV: Duronto Express collided with 6 meter long rail line kept on the track at Mahadevshal Duronto met with an accident in Mahadevshal like Vande Bharat in Adityapur who is responsible!
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleEast Central Railway : डीडीयू डिवीजन ने 4.5 किलोमीटर लंबी ‘‘रूद्रास्त्र’’ मालगाड़ी चलाकर बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो …
    Next Article SER : ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल की बड़ी जीत का दावा, बैटरी अनाउंस 165 से बढ़ाकर 360 हो गया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group