Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

SER : ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल की बड़ी जीत का दावा, बैटरी अनाउंस 165 से बढ़ाकर 360 हो गया

KOLKATA. रेलवे ट्रेन मैनेजरों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है. ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (AIGC) की निरंतर मांग और प्रयासों के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन ने बैटरी अनाउंस में उल्लेखनीय वृद्धि की है. अब तक जहां ट्रेन मैनेजरों को केवल 165 बैटरी अनाउंस मिलते थे, वहीं अब यह बढ़ाकर 360 कर दी गई है. इस फैसले से पूरे ज़ोन के ट्रेन मैनेजरों में खुशी की लहर है.

AIGC के दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन सचिव देवाशीष मित्रा ने जानकारी दी कि यह मांग काफी लंबे समय से रेलवे प्रशासन के समक्ष रखी जा रही थी. उन्होंने कहा, “ट्रेन मैनेजरों को बैटरी अनाउंस की कमी के कारण फील्ड में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब इस निर्णय से उन्हें काफी राहत मिलेगी.”

सचिव ने यह भी बताया कि संगठन की ओर से उठाए गए अन्य तीन प्रमुख मुद्दों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय होने की संभावना है. खासतौर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेन मैनेजरों के लिए कुछ अतिरिक्त राहत भरी घोषणाएं जल्द की जाएंगी, जिनका इंतज़ार कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं. इस उपलब्धि को AIGC की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जो संगठन की प्रभावशाली भूमिका और निरंतर प्रयासों का परिणाम है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...