BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया रेलवे इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला बकाया पेंडिंग बिल और जमा सिक्योरिटी को मिलकार लगभग एक करोड़ की राशि वापस करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग मांग रहा था. ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार किया तो अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि लौटाने से मना कर दिया. सीबीआई टीम आरोपी को जबलपुर ले आयी है. यहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है.
बताया जाता है कि सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी. इसके एवज में रेलवे इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने एक लाख रुपए रिश्वत मांगी. ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसयकी सिक्योरिटी राशि लौटाने से मना तक कर दिया गया था.
इसके बाद ठेकेदार ने शिकायत जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय को थी. प्रारंभिक जांच और पुष्टि के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी अधिकारी की निगरानी शुरू कर की. इसके बाद ठेकेदार को रेलवे इंजीनियर ने रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल में भेजा गया. यहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी. ठेकेदार ने अधिकारी को एक लाख रुपए दिये और सीबीआई ने उसे धर दबोचा. सूत्रों की माने तो रेलवे इंजीनियर पर रिश्वत के आरोप लगते रहे हैं.

















































































