Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

WCR : रेलवे का एक और भ्रष्ट इंजीनियर पकड़ाया, CBI ने एक लाख रुपये घूस लेते SAGAR में दबोचा

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया रेलवे इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला बकाया पेंडिंग बिल और जमा सिक्योरिटी को मिलकार लगभग एक करोड़ की राशि वापस करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग मांग रहा था. ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार किया तो अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि लौटाने से मना कर दिया. सीबीआई टीम आरोपी को जबलपुर ले आयी है. यहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है.

बताया जाता है कि सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी. इसके एवज में रेलवे इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने एक लाख रुपए रिश्वत मांगी. ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसयकी सिक्योरिटी राशि लौटाने से मना तक कर दिया गया था.

इसके बाद ठेकेदार ने शिकायत जबलपुर स्थित सीबीआई एसपी कार्यालय को थी. प्रारंभिक जांच और पुष्टि के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी अधिकारी की निगरानी शुरू कर की. इसके बाद ठेकेदार को रेलवे इंजीनियर ने रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल में भेजा गया. यहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी. ठेकेदार ने अधिकारी को एक लाख रुपए दिये और सीबीआई ने उसे धर दबोचा. सूत्रों की माने तो रेलवे इंजीनियर पर रिश्वत के आरोप लगते रहे हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

कार्यालय अधीक्षक प्रणय कुमार दो माह में होने वाले हैं सेवानिवृत्त   PATNA. पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर डिवीजनल कार्यालय में सोमवार की दोपहर तब...