PRAYAGRAJ. GENC/BRMS/BMS के आह्वान पर सोमवार को पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा गया है. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से शाम 4:00 बजे प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्र सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में महाप्रबंधक को सौंपा गया.
इससे पहले मुख्यालय सूबेदारगंज मे झण्डे बैनर के साथ पैदल रैली निकाली गई जिसमे UPS/NPS रद्द करो और OPS बहाल करो के नारे लगाये गये तथा 8वे वेतन आयोग की सभी मांगो को पूरी किया जाये तथा सभी भत्तों को 1/1/26 से देने की मांग दोहरायी गयी.
इस मौके पर संयुक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय, अजय सिंह, आशीष मिश्र, उमंग विजय, निर्भय सिंह, सभाजीत चौबे, बीरबल ठाकुर, दिनेश कुमार, अमरेंद्र तिवारी, दिल्केश मीना, सदीप गुप्ता, राकेश मीना,तेजेन्द्र छाबङा, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रेस विज्ञप्ति
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































