रेलहंट ब्यूरो, आगरा

कैलेंडर का विमोचन करते सीनियर डीओएम
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, आगरा मंडल के प्रथम कैलेंडर, डायरी, एस्मा समाचार, का विमोचन सीनियर डीओएम अकंचु गोविल ने किया. इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सीनियर डीएसओ, सीनियर डीपीओ, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईएन समेत ब्रांच ऑफिसर्स को डायरी, कैलेंडर, एस्मा समाचार प्रदान किया. इस तरह सभी कार्यालयों में आइस्मा का लगाया गया. मंडल सचिव आरपी मीना के अगुवाई में विमोचन के दौरान सीनियर डीओएम से मिलकर आगरा मंडल की विभिन्न समस्याओं पर भी बात की गयी. सीनियर डीओएम ने प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने का आश्वासन आइस्मा टीम को दिया. अलवर खंड की समस्याओं को लेकर एक स्मार पत्र सीनियर डीपीओ को सौंपा गया, जिसमें बिल डीलर की गतिविधियों की जानकारी दी गयी थी. सीनियर डीपीओ ने दो सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करने का विश्वास दिलाया. मंडल रेल प्रबंधक ने आइस्मा के प्रयासों की सराहना की और कैलेंडर डायरी को हिन्दी में प्रकाशित करने की सलाह भी दी.

कलेंडर के साथ सीनियर डीपीओ
- ECR : समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई छापा, ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में एपीओ को उठाया, क्लर्क से पूछताछ - July 24, 2026
- WCRMS यूनियन कार्यालय में कथित मटन-शराब पार्टी पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित - July 23, 2026
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 31 जुलाई से कन्फर्म टिकट पर ले जाने वाले सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग - July 23, 2026

















































































