Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सिग्नल प्रणाली में सुधार के प्रयासों का हिस्सा बनेगी एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन
    अभिमत

    सिग्नल प्रणाली में सुधार के प्रयासों का हिस्सा बनेगी एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 26, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रिवीजन के गठित कमेटी के कन्वेनर और आईआरआईएसईटी के निदेशक से मिलकर दिया सुझाव
    • रेलवे सिगनलिंग सिस्टम को विश्वस्तरीय ETCS लेवल-2 स्तर का बनाने की कवायद में IRSTMU करेगी पूर्ण सहयोग
    • सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन ट्रेनिंग सेंटर (STTC) सिकंदराबाद में प्रिंसिपल व इंस्ट्रक्टरों से मिले यूनियन नेता

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    इंडियन रेलवे एस एडं टी मेंटेनरर्स यूनियन (IRSTMU) रेलवे के सिग्नलिंग प्रणाली में सुधार के प्रयासों का हिस्सा बनने की पहल की है. इसके लिए रेलवे स्तर पर गठित इंडियन रेलवे सिग्नलिंग इंजीनियरिंग मेनुअल (IRSEM) Part 1 & 2 में होने वाले रिवीजन के लिए गठित कमिटी के संयोजक तथा IRISET के डायरेक्टर सी एच मोहन से मिलकर यूनियन ने जरूरी सुझाव दिये है. संकेत एवं दूरसंचार विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए IRSEM में विभिन्न बदलावों पर सुझाव देने वालों में इंडियन रेलवे एस एडं टी मेंटेनरर्स यूनियन (IRSTMU) के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार तथा राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण शामिल है. सीएच मोहन ने सुझावों की प्रशंसा करते हुए उनका स्वागत किया और उसे बेहतर पहल करार दिया है. उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को ईमानदारी से पूरा कार्य करने को प्रेरित किया. इस अवसर पर यूनियन की ओर से सीएच मोहन को नये साल की यूनियन डायरी भी भेंट की गयी.

    अभी हाल ही में नवनियुक्त PED सिगनल अंशुल गुप्ता ने रेलवे बोर्ड से एक पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि रेलवे सिगनलिंग सिस्टम को विश्वस्तरीय ETCS लेवल-2 स्तर का बनाने की कवायद शुरू कर चुका है तथा इसके लिए सभी जोनल तथा मंडल अधिकारियों को इस पर काम करने के लिए विशेष टीम बनाने की अनुशंसा की है. रेल मंत्रालय के इस पहल पर IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम सभी संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा से इस कार्य को पूरा करेंगे. भारतीय रेलवे की सिगनलिंग सिस्टम ही भारतीय रेलवे को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करती है और हम S&T कर्मचारी भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कटिबद्ध हैं. बहुत ही जल्द हम S&T कर्मचारी विश्वस्तरीय ETCS लेवल-2 सिगनलिंग सिस्टम को भारतीय रेलवे में स्थापित कर 200 KMPH से भी अधिक तेजी से चलने वाली ट्रेनों के लिए तैयार कर देंगे.

    इंडियन रेलवे एस एडं टी मेंटेनरर्स यूनियन (IRSTMU) के पदाधिकारियों ने सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन ट्रेनिंग सेंटर (STTC) मौला अली, सिकंदराबाद का दौरा कर प्रिंसिपल तथा इंस्ट्रक्टरों से भी मुलाकात की। STTC मौला अली में प्रशिक्षुओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपकरणों को देखा और समझा. यूनियन की ओर से प्रिंसिपल यू सम्पत कुमार और राम प्रसाद समेत सभी इंस्ट्रक्टरों तथा ट्रेनिंज को IRSTMU DIARY 2020 तथा IRSTMU CALENDAR 2020 दिया गया. S&T कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए रनिंग रेलवे के आस-पास बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया. इसके लिए “इंडियन रेलवे एस एडं टी मेंटेनरर्स यूनियन (IRSTMU) की ओर से प्रकाशित 21 सूत्री बिंदुओं वाली “संरक्षा मार्गदर्शक पुस्तिका” का वितरण भी प्रशिक्षुओं के बीच किया गया. यूनियन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने अब तक किये गये कार्यों की जानकारी भी कर्मचारियों और प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनिज को दी. उन्होंने उन्हें उन योजनाओं की भी जानकारी दी जो अभी पाइपलाइन में हैं. इसमें S&T कर्मचारियों को रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस के लिए किये जा रहे प्रयास भी शामिल हैं.

    यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने ट्रेनिज को बताया कि संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को अपडेट रहने की जरूरत है, क्योंकि दिन प्रतिदिन नये गियर लग रहे हैं. दक्षिण मध्य रेलवे में इंडियन रेलवे एस एडं टी मेंटेनरर्स यूनियन को मजबूत करने की भी जरूरत यूनियन नेताओं ने बतायी.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    Maintenance Union will form part of efforts to improve the signal system
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Article1.51 करोड़ सलाना वसूलने वाला टीटीई अपने ही साथियों के निशाने पर, सीबीआई जांच की उठी मांग
    Next Article आगरा : आइसमा के डायरी-कलेंडर का सीनियर डीओएम ने किया विमोचन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group