Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » BHOPAL : रेप केस में फंसे ADRM , महिला क्लर्क ने लगाया आरोप, आत्महत्या का किया प्रयास
    रेल न्यूज

    BHOPAL : रेप केस में फंसे ADRM , महिला क्लर्क ने लगाया आरोप, आत्महत्या का किया प्रयास

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 7, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दो माह पहले हुई थी शादी, पति ने भी एडीआरएम पर पत्नी को रखने और 25 लाख हड़पने का लगाया आरोप 
    • गोविंदपुरा स्थित रेलवे बिहार कॉलोनी स्थित सरकारी बंगला में ले जाकर पहली बार बनाया था शारीरिक संबंध 

    भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल एडीआरएम ADRM गौरव सिंह चाधर पर नर्मदापुरम थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. रेलवे में अनुकंपा पर नियुक्त 26 वर्षीय महिला कर्मचारी व क्लर्क ने उन पर यह आरोप लगाया है. महिला कर्मचारी ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोप है कि ADRM पर अनुकंपा नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर उसके साथ लगातार संबंध बनाया. एडीआरएम पहले से शादीशुदा है और मूल रूप से सागर का रहने वाले हैं.

    महिला कर्मचारी की शादी दो माह पहले ही हरदा में हुई, इसके बाद भी एडीआरएम ने परेशान करना नहीं छोड़ा तब उसने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पीड़िता के पिता दो साल पहले मौत हो गयी थी और उनकी जगह उसे अनुकंपा नौकरी मिली थी. गौरव सिंह ने ही उसका ट्रांसफर पहले भोपाल से हरदा और फिर हरदा से भोपाल कराया.  महिला कर्मचारी की उम्र 26 साल है जबकि आरोपी एडीआरएम 45 साल के हैं.

    मीडिया से मुझे यह जानकारी मिली है. वैधानिक तौर पर जो भी विभागीय कार्रवाई होती है वह इस मामले में भी की जायेगी. अब तक पुलिस की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.

    सौरव बंदोपध्याय, डीआएम भोपाल

    वहीं दूसरी ओर महिला के पति ने होशंगाबाद में एफआईआर दर्ज कराकर एडीआरएम गौरव ने पत्नी को अपने पास रखने और धोखाधड़ी से लाखों रुपए हड़प लेने का आरोप लगाया है. पति ने IG नर्मदापुरम और हरदा एसपी से भी शिकायत की है. उसने पत्नी के शादी के बाद भी  ADRM के संपर्क में रहने और करीब 25 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है. पति ने एडीआरएम पर षडयंत्रपूर्वक शादी कराने का आरोप भी लगाया.

    26 वर्षीय विवाहिता हरदा की रहने वाली है. वह रेलवे में कर्मचारी है. उसकी फरवरी माह में ही शादी हुई है. पीड़िता ने एक शिकायती आवेदन दिया था,  जिसमें उसने बताया कि भोपाल मंडल के एडीआरएम गौरव सिंह उनके साथ दबाव देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहे हैं.

    सुरेखा निमोंदा, महिला थाना प्रभारी, नर्मदापुरम

    हालांकि ADRM गौरव सिंह ने मीडिया से बातचीत में महिला कर्मचारी के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उसके साथ उनका संबंध ऑफिशियल मात्र है. महिला कर्मचारी और उसके पति में तालमेल नहीं था, इसलिए उसने लिखित आवेदन देकर भोपाल वापस ट्रांसफर चाहा था. उसका पति उसके चरित्र शक करते हुए नौकरी नहीं करने देने का दवाब बनाता था. महिला ने हरदा थाने में इसकी शिकायत भी की थी. 5 मई को उसने भोपाल में हरदा पुलिस को पति पर हिंसा, चरित्र शंका  और शिकायत पत्र वायरल करने से मानसिक रूप से परेशान रहने का आरोप भी लगाया था. 5 मई की रात वह भोपाल से कार से निकली और पिपरिया आकर एक दर्जन से ज्यादा दर्द की गोलियां खा ली और हाथ की नस काटकर पति और मुझे फोन पर इसकी जानकारी दी. मेरी ही सूचना पर पुलिस ने उसे खोजकर अस्पताल पहुंचाया.

    नौकरी से निकालने का डर दिखाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, वीडियो भी बनाया  

    रेलवे में नौकरी दिलाने में मदद करने वाला एडीआरएम गौरव सिंह नौकरी से निकलने का डर देकर महिला कर्मचारी को डराता रहा. इसी भय से महिला क्लर्क ने उसकी बात मानना शुरू कर दिया. एडीआरएम ने भोपाल के नर्मदापुरम रोड (होशंगाबाद रोड) गोविंदपुरा स्थित रेलवे बिहार कॉलोनी स्थित अपने सरकारी बंगला नंबर आरबी-बी-1, 507 में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. पहली बार मार्च 2021 में उसने महिला के साथ संबंध बनाया था. एडीआरएम गौरव सिंह पर आरोप है कि उसने 4 मई 2022 तक महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण करता रहा. महिला कर्मचारी ने पुलिस को बताया है कि एडीआरएम ने उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो भी निकाला. उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर वह शारीरिक संबंध बनाता था.

     

    ADRM Gaurav Singh accused of rape Bhopal ADRM Gaurav Singh BHOPAL DIVISION female clerk attempted suicide पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल एडीआरएम ADRM
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleउत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, बताये गुण व दोष
    Next Article रेलमंत्री ने पुल पर चेन पुलिंग को पुट राइट करने वाले लोको पायलट के कार्य को ‘समर्पण’ बताया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group