Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

महाकुंभ से लौट रहे परिवार के साथ डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में मारपीट, TTE पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Lucknow. 20505 डिब्रूगढ़ -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में प्रयागराज से लौट रहे एक परिवार के साथ मारपीट की गयी है. घटना की शुरुआत बालामऊ के पास हुई, जब ट्रेन में यात्रियों के बीच किसी मामूली मुद्दे को लेकर कहासुनी हो गई. यह कहासुनी जल्द ही इतनी ज्यादा गंभीर हो गई कि हाथापाई में बदल गई. दिल्ली के छतरपुर निवासी भारत भूषण ने इस मामले में मामला दर्ज कराया है.

हालांकि भारत भूषण के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि कुछ यात्रियों के साथ उनका विवाद बढ़ने पर ट्रेन के टीटीई (TTE) भी विवाद में शामिल हो गया. आरोप यह है कि टीटीई ने मामले को सुलझाने की कोशिश नहीं की, बल्कि परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया. उसने मारपीट की. इसके अलावा उसने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता भी की.

बताया जाता है कि इस परिवार ने दिल्ली जाने के लिए आयोध्या एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था. अचानक ट्रेन के रद्द होने के बाद परिवार के लोग राजधानी एक्सप्रेस में सवाल हो गये जहां यह घटना घटी. टीटीई ने जुर्माना के साथ जोड़कर जो रकम बताई थी उसे लेकर परिवार के साथ विवाद हुआ. भारत भूषण अवैध रकम नहीं देने चाहते थे इसे लेकर यह विवाद बढ़ गया.

घटना के बाद ट्रेन बरेली जंक्शन पर पहुंची. यहां पर पीड़ित परिवार ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा. जीआरपी के अधिकारियों के मुताबिक, यह विवाद बालामऊ के पास हुआ था, जिससे ट्रेन में अफरातफरी मच गई.

मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में तीन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें बरेली के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली, लेकिन यदि शिकायत दर्ज की जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...