Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

रेल को बेचने की साजिश नहीं होगी कामयाब, युवा जानकारी बढ़ायें : शिवगोपाल

बंगलोर. साउथ वेस्टर्न रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक में शामिल होने पहुंचे एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि सरकार रेल को पूजीपतियों के हाथ बेचना चाहती है, लेकिन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन इसे कभी नहीं होने देगा. बंगलौर में SWRMU की बैठक में शिवगोपाल मिश्रा ने सरकार की कथनी और करनी में फर्क है. सरकार का हर कदम रेल को निजीकरण और निगमीकरण की ओर ले जा रहा है.

महामंत्री ने कहाकि रेल कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं के पीछे AIRF का संघर्ष रहा है. इसका उदाहरण इस बार का बोनस है. महामंत्री ने रेल कर्मचारियों की एकता और युवा व महिलाओं को संगठित होने के साथ ट्रेड यूनियन एजुकेशन के प्रति जागरूकता व जानकारी बढ़ाने को कहा.

महामंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली, अप्रेंटिस की भर्ती के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने की बात कही. इस बैठक में भी उन्होंने याद दिलाया कि कोरेाना में तीन हजार से से अधिक लोगों की मौत के बाद भी रेल चलती रही और सुविधा देने से सरकार पीछे हट रही है.

बैठक में मंडल मंत्री राघवेंद्र कौशिक ने कहा कि फेडरेशन के आंदोलन व आह्वान को पूरी ताकत से अंजाम तक पहुंचाया जायेगा. बैठक में बड़ी संख्या में मंडल और शाखाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके पूर्व मंडल मंत्री राघवेंद्र कौशिक की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर महामंत्री को जोरदार स्वागत किया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...