Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » राष्ट्र हित, रेल हित व कर्मचारी हित ही सर्वोपरि : डीपीआरएमएस
    देश-दुनिया

    राष्ट्र हित, रेल हित व कर्मचारी हित ही सर्वोपरि : डीपीआरएमएस

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 23, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • भामसं के स्थापना दिवस पर बोले नेता

    खड़गपुर. देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को सम्पूर्ण देश में मनाया गया. इस अवसर पर भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने एक वेबिनार का आयोजन किया था. इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाले रेलवे के सभी जोनों के संगठनों के कर्मचारीगण हजारों की संख्या में जूम एप और फेसबुक लाइव के माध्यम से वेबिनार कार्यक्रम से जुड़े . भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई,1955 को हुआ था.

    23 जुलाई को ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो वीर सपूतों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था. इन दो हुतात्मा के जन्म दिवस को ध्यान में रखते हुए स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने एक पूर्ण गैर राजनीतिक संगठन की स्थापना की, जिसका मूल उदेश्य मजदूरों की हितों की रक्षा के साथ साथ देश की हितों की भी चिंता करना. उनकी टैग लाइन ही है, राष्ट्र हित, उद्योग हित, मजदूर हित.

    भारत के अन्य ट्रेड यूनियनों में राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग ऊंचें पदों पर विराजमान है जबकि भारतीय मजदूर संघ विशुद्ध गैर राजनीतिक संगठन है. उनके गीतों में भी भारतीय मजदूर संघ का उदेश्य झलकता है– बीएमएस की क्या पहचान- त्याग, तपस्या और बलिदान. इसी उदेश्य को लेकर भारतीय मजदूर संघ पिछले 66 वर्षों से लगातार देश हित और मजदूर हित में कार्य कर रहा है. उनके इस उदेश्य को लेकर ही भारतीय रेलवे मजदूर संघ और दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ लगातार राष्ट्र हित, उद्योग हित और मजदूर हित में अपना कार्य कर रहे हैं.

    इस खास अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना व ओपन लाइन की इकाइयों द्वारा बीएमएस का झंडा फहराया गया और कर्मचारियों के बीच लड्डू बांटा गया. इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार पाल, डिवीजनल समन्वयक हरिहर राव, कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा, कारखाना सह-सचिव जयंत कुमार, पी. के. पात्रो, कौशिक सरकार, ओम प्रकाश यादव उपस्थित थे. साथ ही साथ यूनियन के अन्य पदाधिकारीगण रत्नाकर साहू, मुकुन्द राव, के. कृष्णामूर्ति, संतोष सिंह, ललित कुमार, श्यामंत, मनोज कुमार यादव, जलज कुमार गुप्ता, उमाशंकर प्रसाद, शंभू शरण सिंह व अन्य मौजूद रहे. इस अवसर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्तोओं द्वारा बीएमएस के मूलमंत्रों- त्याग, तपस्या और बलिदान को चरितार्थ करने का प्रण लिया गया.

    DPRMS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर : गूगल मैपिंग से हो रही आरपीएफ जवानों की निगरानी, अब जवान करेंगे योगा : सीनियर कमांडेंट
    Next Article आरपीएफ ने चार नाबालिग के साथ दो तस्करों को पकड़ा, लड़कियां लोहरदगा की निवासी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group