Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » आसनसोल : आरपीएफ की चतुराई, रोक के बाद बदला तबादले का तरीका
जोन/बोर्ड/डिवीजन

आसनसोल : आरपीएफ की चतुराई, रोक के बाद बदला तबादले का तरीका

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 11, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

कोलकाता : कोविड की वजह से रेलवे बोर्ड द्वारा 30 सितंबर तक तबादला पर रोक लगा दिया गया इसके बावजूद आरपीएफ की हठधर्मिता बरकरार है. आरपीएफ के आला अधिकारी कोविड महामारी को दरकिनार कर कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में तुले हुए हैं. यही वजह है कि आरपीएफ ने रेलवे बोर्ड के आदेश को अनदेखा कर किसी भी हाल में तबादला करने के लिए दूसरा रास्ता खोज निकाला है.

हालांकि इसे स्वैच्छा की संज्ञा दी गई है. ऐसा ही एक फरमान आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से जारी किया गया है. पूर्व रेलवे के सिर्फ एक रेल मंडल द्वारा जारी इस फरमान को लेकर आरपीएफ कर्मचारियों में चर्चाएं शुरू हो गई है.

बता दें कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 30 जून तक कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा दी थी. इसके बाद इसकी समय अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था. लेकिन रेलवे बोर्ड के आदेश के विपरित डीजी आरपीएफ के कार्यालय से पहली जुलाई से ही तबादला हुए कर्मचारियों को नए स्थान पर पहुंचने का फरमान जारी कर दिया गया था. जब यह मामला मीडिया की सुर्खियां बनी तो आरपीएफ ने भी तबादले को 30 सितंबर तक टालने का आदेश जारी कर दिया था. इस आदेश से कर्मचारियों को थोड़ी राहत जरूर पहुंची थी. लेकिन आरपीएफ के आला अधिकारियों ने अंदर ही अंदर कर्मचारियों को ढाल बनाकर तबादले को लेकर नया खेल शुरू कर दिया. सूत्रों के अनुसार आसनसोल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से 9 जुलाई को सभी पोस्ट कमांडर और यूनिट इंचार्ज को एक आदेश जारी किया गया. जिसमें दूसरे रेल मंडल में तबादला किए गए कर्मचारियों से आवेदन मांगा गया है. पत्र में कहा गया कि अक्टूबर से पहले जो कर्मचारी स्वैच्छा से अपने नए स्थान पर जाना चाहते हैं वो 11 जुलाई तक अपना आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर दें.

सूत्रों के अनुसार आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा आवेदन जमा किए जाने के बाद एप्लीकेशन को पूर्व रेलवे मुख्यालय भेजा जाएगा. इसके बाद डीजी आरपीएफ से संस्तुति मिलने के बाद उक्त कर्मचारियों को उनके नए स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. यदि आरपीएफ अफसरों की यह मंशा कामयाब होती है तो इसका असर तबादला की जद में आए उन कर्मचारियों को पड़ेगा जो कोविड की वजह से अपने नए स्थान पर ज्वाइनिंग नहीं करना चाहते हैं. क्योंकि जब आसनसोल डिवीजन से तबादला हुए आरपीएफ कर्मचारी स्वैच्छा से अपन नए स्थान पर पहुंच जाएंगे तो उस स्थान पर तैनात कर्मचारी को मतबूरन वहां से हटना पड़ेगा.

सवाल यह उठता है कि जब रेलवे बोर्ड ने 30 सितंबर तक तबादले पर रोक लगा दी है तो आरपीएफ अफसरों को ऐसी क्या जल्दबाजी है जो वह कोरोना हालात में सुधार होने तक का भी इंतजार करने को तैयार नहीं है. जानकारों की माने तो पूर्व रेलवे मुख्यालय में बैठे आरपीएफ के आला अधिकारी इस दफा कर्मचारियों को ढाल बनाकर आसनसोल डिवीजन से नए स्थान पर स्वैच्छा से जाने को प्रयोग के तौर पर शुरू करना चाहता है. ऐसी स्थिति में यदि यह प्रयोग विवादों में आता है तो आला अधिकारी साफ बच जाएंगे.

Spread the love
rpf transfer
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group