Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

सासाराम आरपीएफ ने देहरादून एक्सप्रेस से बरामद किये 48 कछुए

पटना. देहरादून डाउन एक्सप्रेस से सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने बड़ी संख्या में कछुआ बरामद किया है. बरामद कछुआ की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है. यह माना जा रहा है कि कछुआ को कोलकाता ले जाया जा रहा था. आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल सासाराम के जवानों ने सासाराम स्टेशन पर ट्रेन नंबर 03010 (ऋषिकेश- हावड़ा) एक्सप्रेस के कोच S-7 से चार बैग में 48 जिंदा कछुआ बरामद किया. दो कछुआ करीब डेढ़-डेढ़ फीट लंबे हैं. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है.

चेकिंग में निरीक्षक पीके रावत, उप निरीक्षक डीएस राणावत, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, सहायक उपनिरीक्षक आरएन शर्मा, आरक्षी अजीत कुमार, बंसीलाल, जयवीर व जीआरपी की टीम मौजूद थी. पिछले पांच वर्षों में आरपीएफ ने अब तक चार बार कछुआ तस्करों को पकड़ा है. इससे पहले भी कई स्टेशनों पर कछुआ जब्त किया जाता रहा है. मालूम हो कि अहमदाबाद से हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में कछुआ कोलकाता भेजा जाता रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...