Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

तूफान के दौरान रेल महकमे में दिखा सामाजिक सरोकार !!

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

चक्रवाती तूफान ” यास ” से जो नुकसान होना था , सो तो हो चुका। लेकिन सकारात्मक पक्ष के तौर पर इस दौरान सामाजिक सरोकार के कई रंग भी देखने को मिले। सतर्कता के तौर पर अधिसंख्य ट्रेनें रद रहने से विभिन्न स्टेशनों पर यूं तो यात्रियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही । लेकिन जो भी यात्री रहे , आपदा की स्थिति में उन्होंने खुद को घोर मुश्किलों में फंसा पाया। क्योंकि सब कुछ अस्त व्यस्त या ठप था ।

ऐसे में महकमे की ओर से यात्रियों की ओर सहायता का हाथ बढ़ाया गया । बुधवार को खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री असहाय स्थिति में फंसे रहे । जो दूर – दराज से यहां आए थे । भीड़ में असहाय हालत में हाकर्स और इधर – उधर मांग कर खाने वालों की संख्या भी अच्छी – खासी थी । ऐसे में बगैर किसी पूर्व तैयारी के राजकीय रेल पुलिस कर्मियों ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की ।

मुश्किल में फंसे लोगों के आहार की व्यवस्था में स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी हाथ बंटाया । मंडल के विभिन्न छोटे स्टेशनों में भी यह नजारा देखा गया । खड़गपुर – हावड़ा संभाग के फुलेश्वर और कोलाघाट स्टेशनों में नहर का जल स्तर बढ़ने से बड़ी संख्या में लोगों ने शरण ली थी । रेल कर्मियों की ओर से उनके लिए चाय – नाश्ते का इंतजाम किया गया ।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...